Betul News:किसानों की सुध लेने का वक्त नहीं, लेकिन डांस के लिए पूरा समय है!
किसानों की सुध लेने का वक्त नहीं, लेकिन डांस के लिए पूरा समय है!

बैतूल।एक ओर जहां बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है, वहीं दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों का रवैया सवालों के घेरे में आ गया है। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद होने से किसान मायूस हैं, कई गांवों में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं लेकिन जिम्मेदार नेताओं की प्राथमिकताएं कुछ और ही नजर आ रही हैं। शनिवार को क्षेत्र में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खासकर आठनेर और मुलताई इलाके के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। किसान अपनी बर्बादी पर आंसू बहा रहे हैं, प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस राहत या दौरा देखने को नहीं मिला। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के सांसद और एक मंत्री घोड़ाडोंगरी में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि जब किसान संकट में हैं, तब जनप्रतिनिधियों को उनके बीच होना चाहिए था।
लेकिन वे उत्सव और कार्यक्रमों में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। इससे जनता के बीच यह संदेश जा रहा है कि किसानों की समस्याएं उनकी प्राथमिकता में नहीं हैं। क्या बैतूल जिले वासियों ने सासंद को नाचते हुए देखने के लिए चुना है!
