Betul News:थाने में पकड़कर लाए थे, आरोपी हुआ फरार अब ढूंढ रहे हैं साहब!
सोना-चांदी और लाखों की नगदी से जुड़ा मामला, पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल
थाने में पकड़कर लाए थे, आरोपी हुआ फरार अब ढूंढ रहे हैं साहब!
सोना-चांदी और लाखों की नगदी से जुड़ा मामला, पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर उठे सवाल

बैतूल। बैतूल पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में नजर आ रही है। जिले में अक्सर पुलिस की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर बताया जा रहा है। अनोखा सच के खबरची को अंदरखाने से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर थाने लाया था, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी का हाथ छुड़ाकर फरार हो गया।सूत्रों के मुताबिक मामला सोना, चांदी और नगदी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। खबरची के अनुसार आरोपी के घर से करीब 1.30 किलो सोना, 2 किलो चांदी और लगभग 15 लाख रुपए नगद बरामद किए गए थे। इसके बाद आरोपी को थाने लाया गया, लेकिन थाने पहुंचते ही आरोपी सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग निकला।सबसे हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि आरोपी के फरार होने के बाद ना तो कोई रोज़नामचा दर्ज किया गया और ना ही मामले की जानकारी सार्वजनिक की गई। सूत्रों का दावा है कि घटना लगभग 20 दिन पुरानी है वही जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले को दबाने में जुटे हुए हैं।अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी या फिर विभाग अपनी साख बचाने के लिए पूरे मामले को रफा-दफा करने में सफल हो जाएगा।
