This law is being : नये कानून का किया जा रहा प्रचार प्रसार थाना प्रभारी ने दी पत्रकारों को नए कानून की जानकारी

नये कानून का किया जा रहा प्रचार प्रसार थाना प्रभारी ने दी पत्रकारों को नए कानून की जानकारी

भारत सरकार द्वारा बनाए गए नये कानून जो 1 जुलाई से लागू हो रहे नये कानून को लेकर रविवार के दिन थाना परिसर शाहपुर मे थाना प्रभारी शाहपुर द्वारा शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत समस्त पत्रकारो के साथ दिनांक 01.07.24 को लागू होने वाले नये कानून के संबंध मे अवगत कराया गया । जिसमे थाना प्रभारी शाहपुर द्वारा पत्रकारगणो को नया कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध मे बताया गया । एव 1 जुलाई दिन सोमवार को दोपहर 02.00 बजे थाना शाहपुर क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ नागरिक जन, नगर पालिका अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, पार्षद , पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिको को नये कानून का प्रचार प्रसार हेतु थाना परिसर शाहपुर मे पधारने की अपील किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.