Betul News:हर घर तिरंगा’ का संदेश देने वालों के अपने कार्यालय में उल्टा झंडा फहराया? मुलताई में भाजपा पर उठे सवाल

हर घर तिरंगा’ का संदेश देने वालों के अपने कार्यालय में उल्टा झंडा फहराया? मुलताई में भाजपा पर उठे सवाल

मुलताई। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश देने वाली भाजपा के मुलताई कार्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के दौरान कथित तौर पर तिरंगा उल्टा फहराए जाने की तस्वीर सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए दृश्य को लेकर भाजपा नेताओं की कार्यशैली और राष्ट्रध्वज के प्रति गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान यदि तिरंगे की दिशा सही नहीं थी, तो मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर इस पर क्यों नहीं गई? सवाल यह भी है कि ध्वजारोहण से पहले नीलेश चांवरिया भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उपाध्यक्ष जो झंडा वंदन कर रहे थे क्या दिखाई नहीं दिया की राष्ट्रध्वज उल्टा है आखिर लापरवाही क्यों कि गई? तिरंगा किसी राजनीतिक दल का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान है। ऐसे में राष्ट्रध्वज के सम्मान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही पर सवाल उठना स्वाभाविक है।भाजपा सरकार की ओर से राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियानों को लेकर लगातार

जनजागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। ऐसे में मुलताई भाजपा कार्यालय से सामने आई तस्वीर ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश केवल अभियानों और नारों तक सीमित है या उसे व्यवहार में भी उतारा जा रहा है?वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष को घेरा जा रहा है। ऐसे में अब सवाल भाजपा संगठन से भी है यदि उसके कार्यालय में राष्ट्रध्वज के साथ कथित लापरवाही सामने आई है, तो इस पर पार्टी की ओर से क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण दिया जाएगा? यह मामला किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध से ज्यादा राष्ट्रध्वज की गरिमा से जुड़ा है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, यदि कोई भी नेता या कार्यकर्ता तिरंगे के सम्मान में लापरवाही करता है तो उस पर सवाल उठना चाहिए।अब देखना यह है कि क्या प्रशासन कार्रवाई करेगा या फिर सत्ता के आगे नदमस्तक रहेगा ये देखने वाली बात होगी वही अब मुलताई भाजपा संगठन इस तस्वीर को लेकर क्या सफाई देता है ये भी देखने वाली बात होगी लेकिन इन सब में एक बात तो साफ है अगर अभी कोई आप नागरिक या विपक्ष से ऐसा हो जाता तो अभी तक देशद्रोह का मामला  दर्ज हो गया होता, क्यों कि मामला सत्ता पक्ष के जुड़ा है इस महज अनजाने में हुई गलती माना जाएगा है या मामले को गंभीरता से लिया जाता है।तिरंगा राजनीति का विषय नहीं, हर भारतीय के गौरव का प्रतीक है। इसलिए उसके सम्मान से जुड़े सवालों का जवाब भी जरूरी है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.