Betul News:आदिवासी युवती ने उड़ाई नियमों की धज्जियां एक बाइक पर तीन युवकों को बिठाकर चला रही थी बाइक दुर्घटनाग्रस्त 4 घायल 

आदिवासी युवती ने उड़ाई नियमों की धज्जियां एक बाइक पर तीन युवकों को बिठाकर चला रही थी बाइक दुर्घटनाग्रस्त 4 घायल 

बैतूल जिला चिकित्सालय में एक ऐसा मामला सामने आया जो सभी को हैरत में डाल देगा बैतूल जिले के भैसदेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पलाशपानी के पास का है जहां एक बाइक पर तीन युवकों को बिठाकर 17 वर्षीय युवती मोटरसाइकिल चलाकर महाराष्ट्र में लगने वाले काजलडोह मेले से वापस अपने घर आ रही थी

कि अचानक पलाश पानी के पास बाइक आनियंत्रित हो गई और बाइक सहित चारों गिर गए जिसके चलते चारों को गंभीर चोटें आई उन्हें भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया परंतु चोटे गंभीर होने के कारण उन्हें देर रात बैतूल जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया चारो घायल सुरेश पिता संतुलाल बाड़िवा निवासी जामझिरी थाना भैंसदेही,कमलती पिता पन्नालाल वट्टी 17 निवासी रामघाटी शुभम पिता गुल्लु कुमरे निवासी खैरवाड़ा,रंगू पिता सुखदेव विईके निवासी खैरवाड़ा इन सभी घायलो को रविवार सुबह लगभग 2:00 बजे बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चारों का उपचार चल रहा है

इस पूरी घटना में यातायात नियमों की ग्रामीण अंचलों में किस तरह धज्जियां उड़ाई जाती है या स्पष्ट नजर आता है। वही यातायात पुलिस समय समय पर कारवाई करती हैं लेकीन ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण को जरसा भी भय नही है इस लिए ग्रामीण अंचलों लगातार एक्सीडेंट जैैसे हादसे होते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.