Loksabha Election News:बैतूल रोड़ की मांग को लेकर ग्राम बोड़ना के ग्रामीणों ने किया लोकसभा निर्वाचन मैं मतदान करने का बहिष्कार
बैतूल रोड़ की मांग को लेकर ग्राम बोड़ना के ग्रामीणों ने किया लोकसभा निर्वाचन मैं मतदान करने का बहिष्कार

बैतूल बैतूल विधानसभा के ग्राम बोड़ना के ग्रामीणों ने लोकसभा निर्वाचन के मतदान का विरोध किया है कुल 653 मतदाता जिसमें पुरूष 331एवं महिला 322 मतदाता हैं ग्रामीणों का कहना है कि बोड़ना से लेकर बगवाड़ तक की सड़क कच्ची है जिसके चलते वर्षा कल व अन्य समय में ग्रामीणों को बैतूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इस सड़क की ग्रामीण काफी समय से मांग करते आ रहे हैं ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार चुनाव के टाइम पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है परंतु चुनाव के बाद बातों को भुला दिया जाता है 5 सालों से कभी भी इस गांव में संसद नहीं आए कभी भी उन्होंने इस गांव की शुद्ध नहीं दी जिसके चलते आज सभी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए अपने मतदान का उपयोग नहीं किया प्रशासन की तरफ से तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों ने आकर ग्रामीणों को समझाइए परंतु ग्रामीणों ने अपने निर्णय को अटल रखा और शाम 4:00 बजे तक यहां पर किसी भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया मतदान केंद्र से मिलीं जानकारी के अनुसार केवल यहां पर 11 मतों का उपयोग किया गया जिसमें 9 ईडीसी एवं ग्राम कोटवार द्वारा मत का उपयोग किया है
इनका कहना है
हमारे द्वारा लगातार ग्रामीणों को समझाइए दी जा रही है परंतु वह अभी नहीं मान रहे है हमारे द्वारा अंतिम समय तक उनसे मतदान कराने का प्रयास किया जाएगा
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी निर्वाचन अधिकारी
