Betul News:नगर पालिका अवैध रूप से लगे होडिंग को क्यों नहीं हटा रही!

नगर पालिका अवैध रूप से लगे होडिंग को क्यों नहीं हटा रही!

नपा का हो रहा लाखों के राजस्व का नुकसान

बैतूल: नगर में नगर पालिका द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण कारियो पर कार्यवाही जारी है जो गरीब तपके के लोग रोज कमाते और रोज खाने के लिए अपना घर चलाने के लिए अपना छोटा-मोटा व्यवसाय कर रहे हैं उन्हीं के ऊपर नगर पालिका अपनी जोर आजमाइश करते नजर आ रही है। क्या नगरपालिका अवैध रूप से अतिक्रमण करे हुए होर्डिंग को हटाने में सक्षम साबित होगी? चाहे बीजेपी की सरकार हो या कांग्रेस की सरकार महोल्डिंग व्यवसायों का तो हमेशा बोलबाला रहता है लाखों रुपए की कमाई इनको अवैध होर्डिंग से होती है लेकिन इसकी और नगर पालिका का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है क्या नगरपालिका गरीब तपके के लोगों पर ही अपना जोर दिखाएगी। नगर पालिका के अंतर्गत लगने वाले अवैध होर्डिंगो में बंपर इजाफा हुआ है। जिसमें जिम्मेदार अधिकारी अपना मुंह मोड़ते नजर आ रहे है। जगह-जगह अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग बिना अनुमति के पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका कि जमीन पर लगा कर रखे हुए हैं। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 10 साल से अभी तक किसी भी होर्डिंग व्यवसाई ने पीडब्ल्यूडी से अनुमति नहीं ली है। इसके भी पहले जब इस विषय पर पूर्व सीएमओ अक्षत बुंदेला से बात की तो उन्होंने कहा था कि मैं अभी जांच करवाता हूं। चर्चा को को महीना हो गया लेकिन अक्षत बुंदेला का ट्रांसफर भी हो गया लेकिन अभी भी सड़क पर अवैध रूप से लगी होर्डिंग दिखाई दे रही। क्या कारण है कि जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई में हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। अनोखा सच ने इस विषय को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई से चर्चा करने के लिए कॉल किया तो उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं किया। इनका जवाब ना देना कहीं ना कहीं संदेहात्मक प्रतीत हो रहा है। एक आरटीआई एक्टिविस्ट के द्वारा आईटीआई में होर्डिंग से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। जिसमें 51 होर्डिंग वैद्य मानी गई थी बाकी अवैध लगाई गई है। जो कि पूरे शहर में 150 से ऊपर अवैध होर्डिंग लगी हुई है।

नपा का हो रहा लाखों के राजस्व का नुकसान

एक तरफ नगरपालिका फंड न होने का ढोंग पीटती हैं और दूसरी तरफ लाखों के राजस्व का नुकसान कर रही है। आखिर किसके इशारे पर बैतूल शहर के आधा सैकड़ा से ऊपर अवैध होर्डिंगो को हटाने में नपा के अधिकारियों के पसीने छूट रहे है।

क्या कहता है नियम

नियम यह कहता है कि अगर आप अपने निजी जमीन पर भी होर्डिंग लगाते हैं उससे विज्ञापन लगाकर कमाई करते हैं तो उसके लिए नगरपालिका से अनुमति लेनी होती है। लेकिन अनुमति के नाम पर यहां पर खाना पूर्ति चल रही है।

शहर की सुंदरता को भी कर रहे खराब

जगह-जगह अवैध रूप से लगी हो होर्डिंग से शहर की सुंदरता पर भी काफी असर पड़ रहा है। जिसकी ओर किसी भी समाज सेवक और जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.