Betul News:आयुष विभाग के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 156 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

आयुष विभाग के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 156 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ

बैतूल। न्यू बैतूल ग्राउंड में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान आयुष विभाग जिला बैतूल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आयुष पद्धति से उपचार और औषधियां प्राप्त कीं।जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बताया कि हिंदू सम्मेलनों में निरंतर आयुष सेवाएं निःशुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से प्रदान की जा रही हैं। इसी क्रम में 20 जनवरी को न्यू बैतूल ग्राउंड में आयोजित सम्मेलन के दौरान पुनः चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों को आयुष चिकित्सा का लाभ मिला।शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति कुमरे के साथ डॉ. हेमराज इवने, डॉ. ज्ञानेश्वर झारबडे, डॉ. शिल्पा धोटे, डॉ. निधि मालवीय सहित कुल 10 कर्मचारियों ने अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

विभिन्न रोगों की निःशुल्क औषधियां वितरित

चिकित्सा शिविर में ज्वर, श्वास, कास, संधिवात, अर्श, हाथ-पैर दर्द, शिरो रोग सहित अन्य सामान्य बीमारियों के लिए निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कुल 156 लाभार्थियों ने उपचार एवं दवाइयों का लाभ लिया।

योगाभ्यास की भी दी गई जानकारी

शिविर के दौरान योग शिक्षक द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को रोग के अनुसार योगाभ्यास कराया गया तथा सरल योग क्रियाओं की जानकारी दी गई। इस प्रकार आयुष विभाग का निःशुल्क चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.