Betul News:5 साल का मासूम बोरवेल में गिरा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

5 साल का मासूम बोरवेल में गिरा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

5 साल का मासूम बोरवेल में गिरा रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची 

आलीराजपुर जिले में 5 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है। हादसा खंडाला गांव के डावरी फलिया का है। बच्चे का नाम विजय पिता दिनेश है। वह दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में थैले से ढंकी बोरिंग थी। खेलते-खेलते बच्चों ने थैला हटाया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान विजय उसमें गिर गया।हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल पहुंची है, वीजय बोरवेल में करीब 20 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। रेस्क्यू टीम दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन से बोरवेल के बगल में खुदाई कर रही है। 7 फीट खुदाई हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर है। खेत में पर्याप्त रोशनी के लिए बिजली की व्यवस्था भी की गई है, ताकि अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत न हो।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.