Betul news:कोतवाली टीआई की स्कार्पियों से टकराया कंटेनर, रैलिंग तोड़कर कोसमी डेम में घुसा, टीआई और कंटेनर चालक दोनों घायल

Betul nesw:कोतवाली टीआई की स्कार्पियों से टकराया कंटेनर, रैलिंग तोड़कर कोसमी डेम में घुसा, टीआई और कंटेनर चालक दोनों घायल

कोतवाली टीआई की स्कार्पियों से टकराया कंटेनर, रैलिंग तोड़कर कोसमी डेम में घुसा, टीआई और कंटेनर चालक दोनों घायल

बैतूल-नागपुर फोरलेन के कोसमी ब्रिज पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल बचा। दरअसल मामला यह है कि बैतूल कोतवाल हर रोज की  तरह शाम को अपनी स्कार्पियों में फोरलेन पर गस्त कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार  एक कंटेनर उनकी स्कार्पियों से पीछे से टकराया और इसके बाद वह ब्रिज की रेलिंग तोड़कर डेम के अंदर गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और उक्त कंटेनर के चालक को डैम से बाहर निकालकर उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही जिला अस्पताल चौकी के प्रभार सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि कंटेनर चालक शराब के नशे में नजर आ रह है। वही यह भी जानकारी सामने आई कि कोतवाल आशीष सिंह पवार को भी चोट लगी है और वे भी अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि उनको लेकर यह स्पष्ट नही हो पाया कि ठीक स्थिति में है या नहीघटना के बाद बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी, गंज टीआई, बैतूल-बाजार टीआई आदि भी मौके पर पहुंचे है। घटनाक्रम कैसे क्या हुआ और किसकी गलती है, यह स्पष्ट नही है? वही सूत्र यह भी दावा कर रहे है कि टै्रफिक इंचार्ज गजेंद्र केन भी कोतवाल आशीष पवार के साथ स्कार्पियों में मौजूद थे। कुछ लोगो का दावा है कि अक्सर वे शाम को साथ में ही मौजूद रहते है। खैर इस मामले में टीआई आशीष सिंह पवार से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि गजेंद्र केन बाद में पहुंचे थे। वही उन्होने बताया कि कंटेनर चालक ने पीछे से उनकी स्कार्पियों को टक्कर मारी । इसके बाद आगे जाकर यह कंटेनर ब्रिज की रैलिंग तोड़ते हुए डैम में गिर गया। ऐसी स्थिति में एनडीआरएफ की टीम बुलाकर उसे बाहर निकाल लिया गया है। घटना लगभग रात 9 बजे के दरमियान की बताई जा रही है। वही मिली जानकारी के अनुसार पूरे मामले में गलती कंटेनर चालक की है या स्कार्पियों चालक की इसको लेकर कई तरह के सवाल है। वैसे बताया जा रहा है कि टीआई आशीष सिंह पवार को भी चोट आई है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.