Betul News:बैतूल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर अवैध शराब जब्त
45 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, 1500 किलो महुआ लाहन नष्ट; जब्त एवं नष्ट सामग्री का अनुमानित मूल्य ₹1.56 लाख
बैतूल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर अवैध शराब जब्त
45 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, 1500 किलो महुआ लाहन नष्ट; जब्त एवं नष्ट सामग्री का अनुमानित मूल्य ₹1.56 लाख

बैतूल, 22 अगस्त 2026। कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के आदेश एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त बैतूल के ग्राम हनौतया, जगधर, गोंडीग्वाला, ओझाढाना सहित आसपास के क्षेत्रों में जिला स्तरीय सामूहिक दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत कुल 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए। टीम ने मौके से करीब 45 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा जब्त की, जबकि अवैध रूप से तैयार किए जा रहे करीब 1500 किलोग्राम महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया आबकारी विभाग के अनुसार जब्त मदिरा एवं नष्ट किए गए महुआ लाहन का अनुमानित मूल्य करीब ₹1,56,750 है।जिला स्तरीय कार्रवाई में आबकारी वृत्त बैतूल प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री पूजा मालवीय, आबकारी उपनिरीक्षक श्री पंकज लोखंडे, सुश्री जुथिका वर्मा सहित आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक एवं आरक्षक शामिल रहे।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
