Betul News:बैतूल में पुलिस का डर नहीं बेकाफ शराब ठेकेदार के गुर्गे!
खाकी के सामने गुंडागर्दी! पीड़ित ने दिया आवेदन, आरोपी अब भी आजाद
बैतूल में पुलिस का डर नहीं बेकाफ शराब ठेकेदार के गुर्गे!
खाकी के सामने गुंडागर्दी! पीड़ित ने दिया आवेदन, आरोपी अब भी आजाद

बैतूल शहर में क्राईम बढ़ता नजर आ रहा है क्यों कि कानून की कार्य प्रणाली सुस्त नजर आ रही है इस लिय तो खाकी के सामने ढाबा संचालक के साथ शराब ठेकेदार के गुर्गे ने खुले आप की मारपीट वीडियो हुआ वायरल हल्की पीड़ित ने थाने में आवेदन भी दिया लेकिन आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई क्या कानून से बढ़ कर शराब ठेकेदार हो गया वैसे बैतूल के पुलिस विभाग के कप्तान को सोचना चाहिए कि उनके थाना प्रभारी क्या कर रहे हैं। आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चढ़ार साहब क्या कमीशन में इतना खो गए की एक पीड़ित को आपके ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने गुर्गे बेरहमी से पीट रहा थे। वैसे अगर आपका विभाग को शराब पकड़ी है तो आबकारी की टीम लेकर जाएं इस तरह के गुंडे ले जाने का हक आपको किसने दिया जानकारी के अनुसार, घटना 8 मई 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। एम.पी. ढाबा के संचालक मिलिंद पवार ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग की टीम शराब ठेकेदार के लगभग 15 से 20 कर्मचारियों के साथ जांच के लिए उनके ढाबे पर पहुंची थी।

पीड़ित के मुताबिक जांच के दौरान ढाबे में कोई अवैध शराब नहीं मिली। इसके बाद कथित रूप से रवि जादेल नामक व्यक्ति ने उन पर जबरन शराब बेचने का दबाव बनाया। आरोप है कि विरोध करने और घटना का वीडियो बनाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ मारपीट की शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूरी घटना के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया। मिलिंद पवार ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित ने मुलताई थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए न्याय की मांग की है। साथ ही घटना से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी पेनड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।आवेदन में पीड़ित ने यह भी कहा है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित शराब ठेकेदार और उसके कर्मचारियों की होगी।
