Betul News:पुलिस का सूचना तंत्र को आईना दिखाकर रोजाना लाखों का जुआ खिलाया जा रहा है  आमला बोरी एवं सारणी क्षेत्र में सक्रिय जुआरी!

पुलिस का सूचना तंत्र को आईना दिखाकर रोजाना लाखों का जुआ खिलाया जा रहा है  आमला बोरी एवं सारणी क्षेत्र में सक्रिय जुआरी!

बैतूल। आमला सारणी थाना क्षेत्र में खूब फल फूल रहा सारणी का प्रकाश, जुआड़ी जिले में विभिन्न स्थानों पर इन दिनों जमकर ताश के पत्तों पर पैसों की बाजी लग रही है। बोरदेही थाना भी बैतूल जिले में ही है यह बात आखिर थाना प्रभारी राजन उइके जी क्यो नहीं समझते हैं, जबकि बैतूल पुलिस अधीक्षक श्री झारिया जी के साफ साफ अनेकों बार कह चुके है कि सामाजिक कुरीतियों को अपने कार्यक्षेत्र में संचालित नहीं होने दिया जाएगा वही आज के समय में बोरदेही थाना क्षेत्र में प्रकाश, बाबू,सन्तोष, राजू और सद्दू की तूती जुआ घरो को संचालित करने में साफ नजर आ रही है, पूर्व में थाना आठनेर में भी खुली अनुमति दी गई थी राजन उईके द्वारा, वही बोरदेही की कमान संभालने के बाद बोरदेही में भी खुलेआम जुआ घर चलवाने की अनुमति दी गई है इसमें कुछ लोगों के जमकर वारे न्यारे हो रहे हैं। वहीं कुछ लोगों के घर भी बर्बाद हो रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर जुआ चलने की खबरें सामने आ रही है। यहां तक की अलग-अलग क्षेत्र में शिफ्ट के हिसाब से भी जुआ खिला रहे है। हमारे सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दोपहर में जुआ किंग प्रकाश एवं अन्य जुआरियो द्वारा जुए की फड़ संचालित कर रहे है। जिसमें की लाखों के दाव लग रहे हैं। इसमें से नाल के नाम पर इन सभी के भी वारे न्यारे हो रहे है । वही आमला पुलिस थाने के बोरी में रोज शाम को जुए की फड़ संचालित होना शुरू हो जाती है। बोरी के आसपास खेतों में सारणी निवासी प्रकाश चौकीकर, सद्दू और संतोष निवासी आमला द्वारा जमकर जुआ खिलाया जा रहा है। हालांकि इन की जानकारी पुलिस को है अथवा नहीं इस बारे में कहा नहीं जा सकता। लेकिन लोग का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर खुले रूप में जुआ चलना कहीं ना कहीं प्रशासनिक कमजोरी और परमिशन की ओर ध्यान आकर्षित करता है। वहीं देर रात को कोलगांव अखिर पुलिस ऐसी गलत गतिविधियों रोकने में कब कामयाब होगी इन पर भी पुलिस की नजर नहीं पड़ रही है या जानबूझकर इन पर कार्यवाही नहीं हो रही है। लगातार क्षेत्र में जुआ संचालित होने की खबरें सामने आ रही है। इसके बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई न होने से आम जन में जुआरियों और अधिकारियों की मिलीभगत होने की चर्चा भी आम हो चुकी है। जुआ चलाने वाले इन लोगो के हौसले यहां तक बुलंद हो चुके हैं, कि वह खुलेआम लोगों से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, कि हमने परमिशन ले ली है। हम परमिशन के साथ जुआ खिला रहे हैं, हमें कोई नहीं रोक सकता। इन सभी जगह पर जुआ खेलने के शौकीन लोगों को खुलेआम आमंत्रित किया जा रहा है। यहां तक कि उनके आने-जाने की भी व्यवस्था की जा रही है । बाकायदा उन्हें कार से लाने और ले जाने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। जहां जुए का फड़ संचालित हो रहा है, वहां पर भी सभी सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल रही है। जुआ खेलने खिलवाने वाले लोगो की लाखों रुपए की कमाई हो रही है। इस कमाई में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी का हिस्सा बताया जा रहा है और खुलेआम जुआ संचालित हो रहा है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.