Betul News:विधायक पुत्र अगर गलत नहीं तो फिर मिर्ची क्यों!!

विधायक पुत्र अगर गलत नहीं तो फिर मिर्ची क्यों!!

घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके के कट्टर समर्थक की पोस्ट से लोगों में रोष 

बैतूल।घोड़ाडोंगरी विधान सभा की जनता अब खुद को ठगा महसूस कर रही है क्योंकि जिस तरह से लोगों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है उसे तो ऐसा लगता है कि नेता पुत्र की दादा गिरी जानता पर हावी हो रही है जिस तरह से रेता कारोबार में शामिल होकर अपने हाथ आजमा रहे नेता पुत्र जो आपने साथ राबिन को लेकर रेत का अवैध खनन कर उसे डप कर बेचा जा रहा है लेकिन इस ओर किसी भी आधिकारी का ध्यान नही है! वही कुछ लोगो ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि रेत ठेकेदार के साथ नेता पुत्र का जोरदार रेता की खदान को लेकर झगडा भी हुआ वही नेता पुत्र फॉर्च्यूनर से नीचे पैर नहीं रख रहे हैं इतना घमंड तो राजा का भी नहीं चला जितना घमंड यहां लोग जीतने के बाद कर रहे है!!अब तो आजकल पार्टी कार्यकर्ताओं में विधायक का विरोध का घमासान चल रहा है । कई कार्यकर्ताओ को विधायक गंगा बाई ने दरकिनार कर दिया ।कुछ उनके स्नेही उनके साथ में हैं ।रेत माफियाओं के खिलाफ कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की कार्यवाही से आम जनता तो खुश है, लेकिन रेत माफिया और क्षेत्रीय विधायक के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग आग बरसा रही है। शुक्रवार की रात भाजपा के चोपना मंडल के सह प्रभारी एवं भाजयुमो के पूर्व मण्डल अध्यक्ष अधिवक्ता विवेक जैन ने जो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल की है, इससे बवाल तो खड़ा हो गया। जैन ने लिखा है कि तुम्हारी दुकान नहीं चल रही तो सभी चोर- चमार एकत्रित होकर राजा पर आरोप लगाओंगे।

Betul News:कलेक्टर साहब की इतनी बड़ी कार्रवाई में नेता पुत्रम को क्यों छोड़ा गया!

जैन की इस पोस्ट के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके के कट्टर समर्थक विवेक जैन की नजर में रविदास समाज और हरिजन बन्धु क्या चोर डकैत हैं? भले ही जैन ने जो कुछ भी समझकर सोशल मीडिया पर यह पोस्ट डाली है, लेकिन अधिवक्ता होने के साथ एक समाज विशेष और खासतौर पर अनुशासित भाजपा के लिए यह पोस्ट नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अगर विधायक के पुत्र एवं विधायक ने कुछ गलत नहीं किया तो उनके समर्थकों को आखिर मिर्च किस बात की लग रही है!!गौरतलब है कि कलेक्टर की कार्यवाही के बाद शाहपुर – चोपना और सारणी इलाके में रेत को लेकर अब राजनीति से जुड़े नेताओं ने एक दूसरे की टांग खींचनी शुरू कर दी है और भाजपा नेताओं पर जातिगत भावना भड़काने का भी आरोप लग रहा है

Betul News:नेता पुत्रम का कहना राजा है हम क्षेत्र के यहां पर हमारी हुकूमत चलेगी!

निंदक नियर न राखिए, कुटिया देय उड़ाय साबुन और पानी यहां, व्यर्थ सभी  हों जाए   

सच कहने लिखने का साहस,वास्तविकता और भावनाओं का मिश्रण,निंदा और आलोचना को झेलने की शक्ति,व्यंग की आड़ में किया गया इशारा समझने की बुद्धि,और जलकुकडे लोगों को नजरंदाज करना आपको आ गया तो आपकी कलम दमदार होगी जो वो कागज़ रंगेगी वो वास्तविक चित्र घटना या विषय पर होगा. रेत का तेल निकालने वालों का हमारी खबरों नें रेत माफियाओं का दिवाला निकाल दिया तो क्या गलत किया.जो किसी राजनैतिक मतवाद से प्रतिबद्ध है , वह कभी विचारक नहीं हो सकता , वह प्रचारक है उसके कोई विचार हो ही नहीं सकते.. और इन दोनों श्रेणी मे हम नहीं आते एक नेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी नेता की तुलना कुत्ते से की। नेता को तो आदत थी, पर कुत्ता बुरा मान गया!!

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.