Betul breaking News:मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की को पीटा थाने में मामला दर्ज
मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की को पीटा थाने में मामला दर्ज

बैतूल शहर में भी महानगरों की तर्ज पर महिलाओं पर हो रहा हमला बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक युवती जो अपने घर के काम से चक्कर रोड आई थी तभी उसका पीछा करते हुए एक मुस्लिम युवक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमे हिन्दू संगठन के नेता हर्षित शिंदे से मिली जानकारी के मुताबिक़ सादफ अली बुरी नियत से सफेद स्कॉर्पियो से पीछा करते आया और उसने अपनी कार से युवती की स्कूटी को गिरा दिया । जैसे तैसे युवती अपनी गाड़ी को उठाकर भागने की कोशिश कर रही थी। तभी सादफ ने उसको पकडा और युवती को स्कूटी से उतारकर स्कूटी को लात मार कर स्कूटी गिरा दी। उसके बाद सादफ ने युवती को हाथो और लातो से मारा। और जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश करने लगा। जैसे ही युवती ने शोर मचाया तो सादफ युवती को वही धकेल कर और उसके मोबाइल को तोड़ कर भागने लगा। जिसके बाद युवती अपने घर पहुंची और पूरा मामला अपने परिजन को बताया जिसके बाद परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ जाकर कोठी बाजार थाने में युवक के खिलाफ मामले पंजीबद्ध करवाया है। पुलिस ने भादस की धारा 1860 के तहत 341,354,354(घ),323,506 के तहत मामला कायम कर मामले की जांच की जा रही है। हिन्दू नेता भवानी गावंडे बजरंग दल के कार्यकर्ता सागर महाराज, क्षितिज शुक्ला,हर्षित शिंदे, बंडू लिखितकर, भावेश चढ़ोकार आदि मौजूद रहे।
