Betul News:मनमानी कीमत पर शराब बेच रहे ठेकेदार, एमआरपी से ज्यादा ले रहे कीमत आबकारी अधिकारी बैठे आंख बंद कर!
मनमानी कीमत पर शराब बेच रहे ठेकेदार, एमआरपी से ज्यादा ले रहे कीमत आबकारी अधिकारी बैठे आंख बंद कर!

बैतूल। 1 अप्रैल 2024 से मध्य प्रदेश में शराब के नए ठेके शुरु हो गए हैं.प्रदेश के बैतूल जिले में भी देशी-विदेशी शराब के नए ठेके नीलाम हुए हैं. शराब के नए ठेके को लागू हुए कुछ दिन ही बीते है और शराब ठेकेदारों के गुर्गों द्वारा अपनी मनमानी शुरु कर दी है. देशी-विदेशी शराब निर्धारित मूल्य MRP से अधिक दाम पर खुलेआम बेची जा रही है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सबकुछ आबकारी विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा है. शराब प्रेमियों का कहना है कि शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा ग्राहकों के जेब पर डाका डालकर बेहिसाब मुनाफा कमा रहे हैं, वहीं विभागीय अधिकारियों की भी जेब गरम करने में लगे हुए हैं.। जिले में शराब का कारोबार मनमाने तरीके से संचालित किया जा रहा है। यहां ठेकेदार मनमानी कीमत में अपनी दुकानों से शराब बेच रहे तो वही पूरे जिले में शराब माफिया सक्रिय है जो अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से कर रहा है। आए दिन सुरा प्रेमीयो द्वारा शराब की कीमतों को लेकर दूकान दार से विवाद होता रहता हैं वही जिस पर अब तक आबकारी विभाग ने कोई जांच करवाई नहीं की है।बैतूल शराब दुकान बडोरा गंज, कोठी बाजार में ठेकेदार मनमानी कीमत में शराब बेच रहा है इस बात का एक स्ट्रिंग ऑपरेशन करने के बाद यह बात सामने आई की जो कीमत शराब की बोतल पर लिखी हुई है उससे ज्यादा कीमत ठेकेदार वसूल कर रहा है और जब इस बात को लेकर दुकान के गद्दीदार से बात की जाती है तो वहां मौजूद शराब ठेकेदार के गुर्गे हमला तक कर देते हैं!
