Betul News:आओ चुपके से खुशियां रख आए उनके सिरहाने में,जिन्हे वर्षो लगे है मुस्कुराने में- तिवारी
आओ चुपके से खुशियां रख आए उनके सिरहाने में,जिन्हे वर्षो लगे है मुस्कुराने में- तिवारी

बैतूल।थैलेसीमिया, एक ऐसा खतरनाक खून से जुड़ी बीमारी, जो बच्चों को जन्मजात रूप से प्रभावित करता है. इस बीमारी में, शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता, जिसके कारण थकान, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ और बार-बार संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गंभीर मामलों में, थैलेसीमिया रोगियों को नियमित रूप से खून चढ़ाने की आवश्यकता होती है. रक्तदान ही इन मरीजों के जीवन को बचाने का एकमात्र सहारा होता है सोमवार ऐसे ही थेलेसिमिया पीड़ित मासूम अंश हरशूले को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी ऐसे में समाजसेवी व प्रिया आर्ट क्लास के संचालक मनोज तिवारी ने एक संदेश पर मासूम अंश के लिए 50 वी बार रक्तदान कर जीवन बचाया! मासूम अंश बड़ा होकर पुलिस बनना चाहता है और पढ़ाई मे भी तेज है! उन्होंने कहा की ऐसे बच्चो के लिए हमेशा मददगार रहे इस अवसर पर उन्होंने कहा की आओ चुपके से खुशियां रख आए उनके सिरहाने में जिन्हे वर्षो लगे है मुस्कुराने में। इस अवसर पर मां शारदा सहयता समिति के शैलेंद्र बिहारिया ने कहा की संकट के वक्त हमेशा मनोज का काम आता है रक्त उनके कार्य प्रशंसनीय है, उन्होंने हमेशा ही ऐसे बच्चो के लिए रक्तदान किया रक्तदान अवसर पर समाजसेवी दीप मालवीय,मासूम अंश व उनकी माता भी उपस्थित थे।
