Betul News:ग्राम पंचायत साकादेही में राजस्व आभियान 2.0 के संबध में पटवारी सचिन उपाध्याय ने ग्राम वासियों के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा 

ग्राम पंचायत साकादेही में राजस्व आभियान 2.0 के संबध में पटवारी सचिन उपाध्याय ने ग्राम वासियों के साथ की महत्वपूर्ण चर्चा 

बैतूल। राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महाअभियान-,1 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान का उद्देश्य राजस्व न्यायालय में समय सीमा पर लंबित प्रकरणों का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक्शे पर तरमीम, पीएम किसान योजना सभी पात्र किसानों को लाभ देना, समग्र का आधार ई-केवाईसी और खसरे की समग्र/ आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वन है। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण एक अगस्त से 15 सितम्बर तक करना है इसी के चलते ग्राम पंचायत साकादेही में ग्राम वासियों के समझ हल्का पटवारी सचिन उपाध्याय द्वारा b1 का ग्रामीणों के साथ मिलकर वाचन किया और उपस्थित ग्राम वासियों से फौति नामांतरण बटवारा अभिलेख दुरस्ती के आवेदन प्राप्त किया बताया गया कि सभी ग्राम वासियों को अपने समग्र आईडी और आधार किस तरह अपने खसरे से लिंक करना है उसे संबंध में जानकारी दी गई इस मौके पर नायब तहसीलदार राजकुमार उनके द्वारा ग्राम वासियों को अभियान में अपनी राज्य से समस्या के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया पंचायत में नायब तहसीलदार राजकुमार उईके राजस्व निरीक्षक प्रेम उईके हल्का पटवारी सचिन उपाध्याय सचिव बाबूलाल सरले और ग्राम वासी उपस्थित रहे

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.