Harda News:जिला जेल हरदा में कलेक्टर-एसपी का आकस्मिक निरीक्षण

बैरकों से लेकर भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; सुरक्षा दीवारों पर कांटेदार तार लगाने के निर्देश

जिला जेल हरदा में कलेक्टर-एसपी का आकस्मिक निरीक्षण

बैरकों से लेकर भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; सुरक्षा दीवारों पर कांटेदार तार लगाने के निर्देश

हरदा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के साथ जिला जेल हरदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा, एसडीएम श्री अशोक डहेरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल की विभिन्न बैरकों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की संख्या और उनके रहने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा निर्धारित मेनू का भी निरीक्षण किया।कलेक्टर ने जेल के चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता, बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही पूरे जेल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को भी देखा।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कलेक्टर ने जेल की सुरक्षा दीवारों पर कांटेदार तार की फेंसिंग कराने के निर्देश जेल अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा जेल में बंदियों की तलाशी भी ली गई।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.