Police Alert:भारी बारिश से नदी नालों में आए उफान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

भारी बारिश से नदी नालों में आए उफान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जारी किया अलर्ट 

नागद्वारी मेले को लेकर मार्ग परिवर्तित कर लोगो को दिया जा रहा है सुरक्षित यात्रा का संदेश।

बैतूल पुलिस कि अपील नागद्वारी मेले के लिए नदी नाले में उफान होने के कारण नागदेव मंदिर होते हुए ना जाए। प्रशासन ने जारी किया परिवर्तित मार्ग।

मुलताई।सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा मोरखा नागदेव मंदिर सहित नागद्वारी की यात्रा की जा रही है,लेकिन मुलताई सहित आसपास के क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी नालों में उफान की स्थिति बनी हुई है।जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी कर दिया गया है,वही मोरखा नागदेव मंदिर से नवेगांव मनकुघाटी रोड का कार्य प्रगति पर होने से नागद्वारी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन बैतूल एवं छिंदवाड़ा द्वारा दुनावा, लावाघोगरी, सावरी, मोरडोंगरी, परासिया, तामिया होते हुए पचमढ़ी जाने के लिए मार्ग अपनाने की सलाह दी जा रही है मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर द्वारा बताया गया है कि नागद्वारी मेले में जाने वाले श्रद्धालु परिवर्तित मार्ग का उपयोग कर सुरक्षित यात्रा करे,मोरखा नागदेव मंदिर वाले मार्ग को परिवर्तित किया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.