Betul News:प्रशिक्षु भा.व.से. अधिकारी विनोद जाखड़ का बैतूल जिले में पुलिस विभाग के साथ फील्ड प्रशिक्षण
प्रशिक्षु भा.व.से. अधिकारी विनोद जाखड़ का बैतूल जिले में पुलिस विभाग के साथ फील्ड प्रशिक्षण
विनोद जाखड़ का पुलिस विभाग में फील्ड प्रशिक्षण

बैतूल विनोद जाखड़, जो वर्तमान में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा (भा.व.से.) अधिकारी हैं, का फील्ड प्रशिक्षण बैतूल जिले में संचालित हो रहा है। इस प्रशिक्षण के तहत उनका अटैचमेंट पुलिस विभाग के साथ किया गया है, जहां उन्हें एसडीओपी शाहपुर के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने थाना शाहपुर और एसडीओपी शाहपुर कार्यालय का दौरा किया,

जहाँ उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, उन्होंने पुलिस और वन विभाग के बीच समन्वय, नए कानूनों, और वन विभाग की विवेचना के तरीकों के बारे में भी सीखा।विनोद जाखड़ ने थाना बिजादेही के अंतर्गत ग्राम कजली में अतिक्रमण से प्रभावित ग्रामीणों और वन रक्षा समितियों के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की समस्या पर चर्चा की और इसे सुलझाने के संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया।
