Betul News:बैतूल में पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा 7 एयर पिस्टल,14 फोल्डेबल धारदार चाकू,3 धारदार पंच,14 खटकेदार छोटे बड़े धारदार चाकू,1 खुखरी,20 बड़े धारदार चाकू,1 धारदार गुफ्ती 53 धारदार हथियार और 7 एयर पिस्टल बेचने की थी तैयारी
14 खटकेदार छोटे बड़े धारदार चाकू,1 खुखरी,20 बड़े धारदार चाकू,1 धारदार गुफ्ती 53 धारदार हथियार और 7 एयर पिस्टल बेचने की थी तैयारी
बैतूल में पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा
7 एयर पिस्टल,14 फोल्डेबल धारदार चाकू,3 धारदार पंच,
14 खटकेदार छोटे बड़े धारदार चाकू,1 खुखरी,20 बड़े धारदार चाकू,1 धारदार गुफ्ती 53 धारदार हथियार और 7 एयर पिस्टल बेचने की थी तैयारी

जिले में अवैध हथियारों को गुपचुप तरह से लाकर बेचने के मामले पहले भी सामने आए है लेकिन इस बार पुलिस को हथियारों का जखीरा पकड़ने में सफलता मिली है।आरोपी के पास से पुलिस ने 53 धारदार चाकू और 7 एयर पिस्टल जब्त किए है। एस पी निश्चल झारिया ने इसे पुलिस की बड़ी सफलता कहा है।आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस मामले की गहन पड़ताल कर रही है। एसपी ने बताया की जो हथियार जब्त किए है वह धारदार और अलग तरह के है। अशांति फैलाने वालों के लिए यह बड़ा जखीरा है।
पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के द्वारा आगामी त्यौहार ढोल ग्यारस, ईद एवं गणेश विसर्जन के दौरान सघन चैकिंग एवं असामाजिक तत्वों के विरूध्द कडी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।एसपी झारिया, ए एसपी कमला जोशी, एसडीओपी शालिनी परस्ते के मार्गर्शन में थाना गंज पुलिस द्वारा अवैध हथियारो का जखीरा बरामद किया गया है।
एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि 13 सितंबर की रात 10 बजे मुखबिर की सूचना पर रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म के बाहर रामनगर साइड धारदार हथियार बेचने की फिराक में गंज पुलिस की टीम ने राजेश उर्फ राजा पिता गुलबदन सोनी 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरुद्ध गंज थाने में अपराध क्रमांक 324/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
चित्तौड़गढ़ राजस्थान से लेकर आया हथियार
आरोपी के द्वारा पुलिस पुछताछ में बताया गया कि उक्त अवैध हथियार त्यौहारों में बेचने के लिये चित्तौडगढ राजस्थान से लेकर आया है। उसके द्वारा कुछ हथियार बैतूल जिले में बेचे गए है। अवैध हथियार खरीदने वालो कि पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
त्योहार से पहले पुलिस को बड़ी सफलता
पूरे जिले में पुलिस शांति समिति की बैठके लेकर त्योहार के दौरान कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो यह प्रयास कर रही है ऐसे में जिला मुख्यालय पर हथियारों का जखीरा पकड़ा जाना बड़ी सफलता और किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की साजिश को विफल करना माना जा रहा है। एसपी ने बताया आरोपी पिछले करीब 4 वर्षो से अवैध हथियार खरीदने बेचने के कारोबार में लिप्त है।पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इससे जुड़ी कड़ियों को भी सामने ला सकती है।तलाशी लेने पर आरोपी के बैग में 07 नग ऐयर पिस्टल, 14 नग फोल्डेबल धारदार चाकू 03 नग लोहे के धारदार पंच, 14 नग खटकेदार छोटे-बडे धारदार चाकू, 01 नग खुखरीनुमा धारदार चाकू, 20 नग बडे धारदार चाकू, 01 नग धारदार गुप्ती कुल 53 नग धारदार हथियार चाकू एवं 07 नग ऐयर पिस्टल कुल किमती 85000 रू. को विधिवप्त जप्त किया गया है
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. रविकान्त डेहरिया, उनि इरफान कुरैशी, उनि रणधीर सिंह राजपुत, सउनि जीपी बिल्लौरे, सउनि उमेश बिल्लौरे, सउनि सुरेश शाक्य, सउनि किशोरीलाल सल्लाम, प्रआर आशीष प्रआर मयुर, प्रआर हितुलाल आर मंतराम, आर नरेन्द्र धुर्वे आर मनोज एवं चालक दीपक सनोडिया की विशेष भूमिका रही है ।
