Viral News:40 साल के वरिष्ठ कहलाने वाले को इतना ज्ञान नहीं कि क्या लिखना चाहिए?
40 साल के वरिष्ठ कहलाने वाले को इतना ज्ञान नहीं कि क्या लिखना चाहिए?

बैतूल। शहर में इन दिनों एक खबर बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है, एक वरिष्ठ पत्रकार जो खुद को 40 साल का अनुभवी बताते फिरते हैं, जिनकी द्वारा एक खबर प्रकाशित करी थी जो सोशल मीडिया पोस्ट जो तेज़ी से वायरल हो रही है। इस कटिंग पर बैतूल की जनता खुलकर चुटकियां ले रही है और सवाल उठा रही है कि इतने वर्षों का अनुभव होने के बावजूद इस व्यक्ति को यह समझ नहीं कि उसे क्या लिखना चाहिए और क्या नहीं। मामला तब शुरू हुआ जब कथित रूप से इस वरिष्ठ पत्रकार ने एक प्रतिष्ठित स्थानीय व्यक्ति के खिलाफ खबरें प्रकाशित करनी शुरू कीं। खबरों के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि पत्रकार ने पैसे की डिमांड की थी, जिसे पूरा नहीं किया गया। पैसे न मिलने की स्थिति में, उसने बदले में उन व्यक्तियों के खिलाफ अपने अखबार में लगातार नकारात्मक खबरें छापनी शुरू कर दीं। जब स्थिति ने गंभीर रूप लिया और उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी, तो पत्रकार ने डर के मारे एक माफी मंगाने जैसी वाली खबर छाप दी। यह खबर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। लोगों का कहना है कि ऐसा पत्रकार, जो खुद को 40 साल का अनुभवी बताता है, अचानक इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों के प्रति सहानुभूति क्यों दिखाने लगा?जिन व्यक्तियों की छवि को धूमिल किया गया था, उनका कहना है कि वे ब्लैकमेलिंग और अपराधी प्रवृत्ति वाले इस पिता-पुत्र की जोड़ी पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। उनका मानना है कि यह जोड़ी उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रही है, और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। स्थानीय लोगों का मानना है कि पत्रकारिता, जो सत्य और ईमानदारी पर आधारित होनी चाहिए, इस तरह के कृत्यों से अपनी गरिमा खो रही है। 40 साल का अनुभव होने के बावजूद, इस व्यक्ति ने अपने निजी स्वार्थों के चलते इस पेशे की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सवाल यह है कि जिस तरह से यह खबरें प्रकाशित हुईं, क्या वह नैतिक रूप से सही थीं? क्या पत्रकारिता का उद्देश्य ब्लैकमेलिंग और निजी स्वार्थों की पूर्ति करना है, या फिर यह सच और न्याय के लिए काम करने का एक जरिया होना चाहिए? इस घटना ने एक बार फिर से पत्रकारिता के नैतिक पक्ष पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कानूनी कार्रवाई होती है और भविष्य में ऐसे घटनाओं से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
पाठकों का यह दायित्व है कि वे सही और गलत का निर्णय करें और पत्रकारिता के इस महत्वपूर्ण पेशे को भ्रष्टाचार से दूर रखने में अपनी भूमिका निभाएं।
