Navratri festival:भक्ति की शक्ति में नचरास गरबे का 2 दिन का भव्य आयोजन द्वारका लान में संपन्न

भक्ति की शक्ति में नचरास गरबे का 2 दिन का भव्य आयोजन द्वारका लान में संपन्न

 

बैतूल। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बैतूल में माता दुर्गा की भक्ति का भव्य और अनूठा संगम देखने को मिला। द्वारका लान में आयोजित दो दिवसीय “भक्ति की शक्ति में नचरास गरबा” का आयोजन नटराज डांस क्लास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से राजनेता, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि शामिल थे।आयोजन की विशेषता यह थी कि इसमें केवल भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में गरबा करने आए सभी छात्राओं और जनप्रतिनिधियों को एक-एक पौधा भेंट किया गया, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई गई।भक्तों की भारी भीड़ ने माता भवानी, अंबे रानी, और शेरावाली की भक्ति में डूबकर गरबा किया। बैतूल के विभिन्न क्षेत्रों में मां दुर्गा की आकर्षक और भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गईं, जो भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं। श्रद्धालु नवरात्रि के इस पावन अवसर पर उपवास और नंगे पैर रहकर मां की आराधना कर रहे थे। नगर के कई स्थानों पर भक्तों ने ज्वारे और घट स्थापित कर मां अंबे की पूजा की।वही बच्चों को प्राइस भी वितरण किए गए जिसमें सर्वोत्तम ड्रेस एवं मेकअप के लिए आन्या राय को प्रथम पुरस्कार दिया गया अकेडमी की संचालक शीतल खातरकर ने आन्या राय को बधाई दिए वाह सभी मौजूद लोगों ने उज्जवल भविष्य की कामना की गई है 

पुलिस विभाग का गरबा आयोजन

बैतूल का पुलिस विभाग भी इस भक्तिपूर्ण आयोजन में पीछे नहीं रहा। पुलिस परेड ग्राउंड में गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी और अन्य स्थानीय भक्त पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में गरबा करते हुए मां अंबे की आराधना में लीन नजर आए। यह आयोजन सामूहिक भक्ति और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

नवरात्रि के दौरान नगर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। गरबा कार्यक्रमों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और भक्तजन शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन का आनंद उठा सकें।

दशहरा की तैयारियां

नवरात्रि के समापन के साथ ही नगर में दशहरा पर्व की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। दुर्गा उत्सव मंडलों द्वारा मां भगवती और भगवान शिव की भव्य प्रतिमाओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भक्तगण इन कार्यक्रमों में भाग लेकर मां की आरती और पूजा में सम्मिलित हो रहे हैं, जिससे पूरे नगर में एक धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

 

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.