Betul Polise:रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले की जांच हेतु विशेष अनुसंधान दल (S.I.T.) का गठन
रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले की जांच हेतु विशेष अनुसंधान दल (S.I.T.) का गठन

बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में रविंद्र देशमुख आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। मृतक के परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने पैसों के लिए रविंद्र देशमुख को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और समाज में उनकी छवि को खराब करने की धमकी दी, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस मामले में सारणी पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धारा 108 और 3(5) के तहत अपराध क्रमांक 444/2024 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी तेज कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें अन्य राज्यों में भी भेजी गई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने एक विशेष अनुसंधान दल (S.I.T.) का गठन किया है, जिसकी नोडल अधिकारी बैतूल की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी होंगी।
S.I.T. टीम में शामिल अधिकारी
1. कमला जोशी, अति. पुलिस अधीक्षक, बैतूल (नोडल अधिकारी)
2. रोशन जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), सारणी
3. श्री अरविंद कुमरे, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सारणी
4. श्री मुकेश ठाकुर, निरीक्षक, थाना प्रभारी, सांईखेड़ा
5. श्री रविकांत डहेरिया, निरीक्षक, थाना प्रभारी, गंज बैतूल
6. श्री वंशज श्रीवास्तव, उप निरीक्षक, थाना सारणी
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि इस जांच की हर महत्वपूर्ण जानकारी से उन्हें अवगत कराया जाए। S.I.T. की टीम जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ने और जांच को पूरा करने में लगी हुई है, जिसके चलते पुलिस बहुत जल्द पूरे आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी जिससे मृतक रविंद्र देशमुख के परिवार को न्याय मिल सके।
