Polise News:बैतूल पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजली 

बैतूल पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजली 

oplus_0

बैतूल। से आज पूरा भारतवर्ष उन वीर जवानों को सलाम कर रहा है जिन्होंने देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान दिया पूरा देश आज पुलिस स्मृति दिवस मना रहा है आज ही के दिन 1959 में पूर्वी लद्दाख में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय सेना पर हमला किया था इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान शहीद हुए थे भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब सीमा पर सेना के जवान नहीं बल्कि पुलिस के जवान तैनात थे। लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में 21 अक्टूबर 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी सैनिक द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में 10 पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए तब से इन शहीदों और कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अन्य सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।इसी तारतम्य में आज बैतूल की पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनका नमन किया गया इस कार्यक्रम में पुलिस स्मृति दिवस परेड का भी आयोजन किया गया।

oplus_0

कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया द्वारा शहीद हुए सभी जवानों के नाम का वाचन किया गया तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एसडीओपी शालिनी सहित उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए उसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया कार्यक्रम के आगे बैतूल जिले के जो जवान देश की रक्षा करते हुए तथा अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए शहीद हुए उनके परिवार के सदस्यों को शाल एवं श्रीफल देते हुए सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया ने कहा कि आज के दिन लद्दाख के हार्ट स्प्रिंग क्षेत्र में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जीवन का बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 10 जवानों ने शहादत पाई थी उनकी शहादत के कारण ही हमारी सीमाएं सुरक्षित रही उन्होंने कहा कि आज जबकि पूरे देश में पुलिस विभाग द्वारा इन शहीदों की स्मृति में बलिदान दिवस आयोजित किया जा रहा है हमारा देश हमारी आजादी हमारा मान सम्मान जिन वीरों के कारण सुरक्षित है जिनके अपने परिवार तो अनाथ हो गए पर उन्होंने हमें सनाथ रखा है उन सबको प्रणाम करना उनकी याद में सर झुकाना सारे देशवासियों का कर्तव्य है। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के अलावा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.