Betul News:कुछ छुट्ट भैया नेता ब्रह्म का भ्रम फैला रहे! 

कुछ छुट्ट भैया नेता ब्रह्म का भ्रम फैला रहे! 

बैतूल।शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास हो रहा है। हाल ही में एक लेटर वायरल हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष की सूची दिखाई गई। इस पत्र को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। जब इस मामले की पड़ताल की गई, तो पता चला कि यह सूची पुरानी है और इसका वर्तमान स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष का नाम शामिल था। कुछ छुटभैया नेताओं ने इस पत्र को साझा कर ऐसा दिखाने की कोशिश की कि वही पुनः जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। साथ ही, पोस्ट में उन्हें “बहुत-बहुत शुभकामनाएं” देते हुए भ्रमित करने वाली बातें लिखी गईं।शहर के राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, यह लेटर और इसकी पोस्ट एक सोची-समझी चाल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जनता और कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम पैदा करना है। यह देखा गया है कि इन नेताओं का उद्देश्य अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को साधना और पार्टी के अनुशासन को चुनौती देना है।भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी में इस तरह की अफवाहें फैलाना अनुचित माना जाता है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि ऐसे कृत्य पार्टी की छवि को धूमिल कर सकते हैं। यह पार्टी की मूल विचारधारा के भी खिलाफ है। वही सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाना और जनता को भ्रमित करना न केवल गलत है, बल्कि इससे पार्टी और समाज में अनुशासनहीनता को बढ़ावा मिलता है। कुछ चंद छुट्ट भैया नेता द्वारा लोगो को भ्रमित पोस्ट डालकर लोगों के मन में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है की पूर्व जिला अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष बनने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं लेकिन क्या यह करना उचित है

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.