Cricket Tournament:कल 25 जनवरी से शुरू होगा तहसील स्तरीय टूर्नामेंट, 9 फरवरी को होगा फाइनल
खुलासा न्यूज के बैनर तले किया जा रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
कल 25 जनवरी से शुरू होगा तहसील स्तरीय टूर्नामेंट, 9 फरवरी को होगा फाइनल
खुलासा न्यूज के बैनर तले किया जा रहा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

बैतूल। न्यू बैतूल ग्राउंड पर तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन कल 25 जनवरी से होने जा रहा है। खुलासा न्यूज के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों को ही खेलने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एंट्री की अंतिम तारीख 25 जनवरी है। एंट्री शुल्क 2500 रुपये निर्धारित किया गया है। यह टूर्नामेंट 10 ओवरों के रोमांचक मैचों के साथ खेला जाएगा। आयोजनकर्ता पत्रकार 11 ने बताया कि फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को खेला जाएगा। विजेता टीम को 51000 रुपये का प्रथम पुरस्कार और उपविजेता टीम को 25000 रुपये का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट फील्डर और बेस्ट बॉलर के लिए विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन कई प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी में किया जाएगा। मुख्य अतिथि के तौर पर हेमंत खंडेलवाल विधायक बैतूल, सुधाकर पंवार जिलाध्यक्ष भाजपा, चंद्रशेखर देशमुख विधायक मुलताई, राजा ठाकुर जिला पंचायत सदस्य, योगेश पंडाग्रे विधायक आमला, राजेंद्र देशमुख नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर नगरपालिका अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।इसके अलावा विशेष अतिथि के रूप में निलय डागा विधायक मुलताई, हेमंत वागद्रे कांग्रेस जिला अध्यक्ष, अरुण गोठी कांग्रेस नेता, डॉ नितिन देशमुख, प्रतीक देशमुख और मंगू सोनी भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार सभी टीमों को अनिवार्य रूप से कीट (यूनिफॉर्म) में आना होगा। कीट में नहीं आने पर टीम के 10 रन माइनस कर दिए जाएंगे। एलपीडब्ल्यू नियम लागू नहीं होगा और अंपायर का निर्णय अंतिम माना जाएगा। विवाद करने वाली टीम को टूर्नामेंट से बैन कर दिया जाएगा। सभी मैचों को रोमांचक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जल्द से जल्द राहुल नागले 8962809109, विशाल उठवाल 9827336241) और सद्दू अली 8319212775 से संपर्क करें।
