Cheating News:अंधे पिता का फायदा उठाकर विकलांग भाई-बहनों की 6 एकड़ जमीन हड़पी
पारिवारिक जालसाजी का मामला- आवेदक ने कलेक्टर जनसुनवाई में की शिकायत
अंधे पिता का फायदा उठाकर विकलांग भाई-बहनों की 6 एकड़ जमीन हड़पी
पारिवारिक जालसाजी का मामला- आवेदक ने कलेक्टर जनसुनवाई में की शिकायत

बैतूल। आमला तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मालेगांव में पारिवारिक जालसाजी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां सगे भाई ने अपने अंधे पिता की कमजोरी का फायदा उठाकर अपने ही विकलांग भाई और दो बहनों को बेदखल कर दिया। इस अन्याय के खिलाफ संतोष पाल ने कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।संतोष पाल ने बताया कि उनका भाई रघुराज पाल चालाकी से उनके पिता की सारी संपत्ति अपने नाम करवा चुका है। छह एकड़ जमीन, जो पिता की थी और सभी भाई-बहनों की हकदारी थी, वह अब पूरी तरह से रघुराज पाल के कब्जे में है।इतना ही नहीं, रघुराज पाल ने संतोष पाल से 1,21,000 रुपये उधार लिए थे, लेकिन वह पैसे भी वापस नहीं किए। जब भी संतोष पाल अपने हक की जमीन या पैसे मांगने के लिए जाता है, तो उसके साथ मारपीट की जाती है और धमकाया जाता है।संतोष पाल ने बताया कि वह विकलांग है और इस वजह से अपनी जमीन के लिए लड़ाई लड़ना उसके लिए और भी मुश्किल हो गया है। उसके पास रहने के लिए अपनी कोई जमीन नहीं बची है और वह न्याय की आस में भटक रहा है। कलेक्टर जनसुनवाई में दिए गए आवेदन में संतोष पाल ने मांग की है कि उसे उसका हक दिलाया जाए और भाई द्वारा किए गए इस अन्याय पर सख्त कार्रवाई की जाए।
