Betul News:कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के व्यापारी के साथ हुई डकैती के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र के व्यापारी के साथ हुई डकैती के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दिनांक 02.02.2025 को फरियादी अरबाज शाह पिता इनूस शाह (उम्र 24 वर्ष), निवासी अंजनगांव, अमरावती, महाराष्ट्र ने थाना कोतवाली बैतूल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त अर्षित शाह के साथ इन्ट्रा पिकअप वाहन से भैंस खरीदने के लिए 01.02.2025 को बैतूल आया था।फरियादी ने ग्राम हिवरखेडी के अशोक काका से दो भैंस तथा संतोष यादव से एक भैंस व एक पाड़ा (कुल चार जानवर) खरीदे और उन्हें पिकअप वाहन में भरकर ग्राम कोदा रोटी की ओर जा रहे थे।शाम करीब 06:30 बजे, श्मशान घाट पुल के पास, एक सफेद रंग की टवेरा (क्रमांक GJ-02-BD-4964) के चालक ने उनकी पिकअप के आगे वाहन रोककर उन्हें रास्ते में रोक लिया। टवेरा चालक और उसके साथियों ने फरियादी एवं उसके दोस्त अर्षित शाह को पिकअप से नीचे उतारकर उनके पास रखे 60,000 रुपये और मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी की पिकअप व उसमें भरे तीन भैंस और एक पाड़ा भी छीनकर भाग गए।इस घटना पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 98/2025, धारा 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
प्रारंभिक कार्रवाई एवं गिरफ्तारियां
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लूटे गए माल की बरामदगी के निर्देश दिए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
पहले गिरफ्तार आरोपी:
1. रामकिशोर यादव उर्फ श्रीराम यादव (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम डोक्या पाढर
2. हरिओम पिता संतोष यादव (उम्र 21 वर्ष), निवासी डोक्या पाढर खुर्द
3. मोहित पिता श्रीराम यादव (उम्र 24 वर्ष), निवासी कल्याणपुर
एक और फरार आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण के फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी गौतम पिता गोपाल यादव (उम्र 19 वर्ष), निवासी डोक्या पाढर को दिनांक 26.02.2025 को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी गौतम यादव ने घटना में अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी गौतम यादव के कब्जे से फरियादी का मोबाइल (ओप्पो कंपनी, मॉडल CPH 2665, कीमत लगभग ₹35,000) एवं नगद ₹2,500 विधिवत जप्त किए गए। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी से जप्त सामग्री
ओप्पो कंपनी का मोबाइल(मॉडल CPH 2665), कीमत लगभग ₹35,000
नगद ₹2,500
पुलिस दल की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उनि राकेश सरयाम, प्र.आर. 677 दीपक कटियार, आर. 01 रोहित नवरेती की सराहनीय भूमिका रही।
बैतूल पुलिस की अपील
बैतूल पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
