Crime News:बैतूल में व्यवसाई की हत्या का सनसनी खेज खुलासा,एक महावत बाबा ने रची साजिश 15 लाख में दी थी हत्या की सुपारी,दो आरोपी गिरफ्तार,शूटर फरार
बैतूल में व्यवसाई की हत्या का सनसनी खेज खुलासा,एक महावत बाबा ने रची साजिश 15 लाख में दी थी हत्या की सुपारी,दो आरोपी गिरफ्तार,शूटर फरार

बैतूल मप्र l बैतूल पुलिस ने गंज क्षेत्र में व्यवसायी अशोक पवार की हत्या के मामले सनसनी खेज खुलासा हुआ और आरोपियों का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया की किस तरह हमलावरों ने रेकी की फिर हत्या कर मौके से फरार हुए थे घटना का मास्टरमाइंड एक महावत बाबा है जिसने हत्या की सुपारी दी थी पुलिस ने घटना के बाद फुर्ती दिखाई और घटना वाली रात ही सुनसान जगह से दो आरोपियों के साथ एक बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मुख्य शूटर फरार बताया जा रहा है पुलिस का दावा है कि वह भी शीघ्र पकड़ा जाएगा l कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि घटना 18 मार्च रात नौ बजे के करीब है गंज में हार्डवेयर दुकान संचालक अशोक पवार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे l जिसके बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज खंगाले जिसमें दो हत्यारे दिखे जिन्होंने पहले करीब डेढ़ घंटे दुकान के सामने रेकी की हत्यारों में एक ने पीली चेक शर्ट पहने है दूसरे ने नीली शर्ट और कैप पहने हुए है मौका मिलते ही चेक शर्ट पहना हत्यारा दुकान में गया और कट्टे से गोली मारकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे lघटना के बाद से ही पुलिस गंभीरता से कार्यवाही में जुट गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पूछताछ में जो खुलासा हुआ वो बिल्कुल चौंकाने वाला था किसी कहानी की किताब की तरह lदरअसल ये कहानी 15 वर्ष पहले से शुरू होती है मृतक अशोक की पत्नी बबीता जोकि आमला की रहने वाली है बबीता के एक भाई बचपन में कहीं चला गया था जोकि लौटा नहीं ,करीब 15 वर्ष पहले एक हाथी लेकर कुछ साधु आमला पहुंचे थे जिनमें एक बालक भी साधुओं से बबीता के परिजनों की मुलाकात हुई और उनके साथ बालक से भी जोकि बबीता के भाई जैसा ही दिखता था l धीरे धीरे बालक जिसका नाम विलेशगिरी पिता सेनगिरी महाराज,* उम्र 40 वर्ष, निवासी पुरानी बिंदवारी, गांधीनगर, तहसील बांदा (उत्तर प्रदेश) है तब से इस बाबा बबीता के परिवार का हिस्सा हो गया था बबीता के शादी के बाद बैतूल आ गई थी l पिछले डेढ़ वर्षों बाबा विलेश गिरी को लग रहा था कि उसकी मुंह बोली बहन बबीता को उसका पति अशोक पवार प्रताड़ित करता है पिछले डेढ़ वर्षों से बाबा अशोक की हत्या की साजिश रच रहा था और इस काम के लिए बाबा ने अपनी बुआ के लड़के राजेश गिरी गोस्वामी पिता परसुराम गोस्वामी,* उम्र 30 वर्ष, निवासी शेरपुर, थाना गैरवा, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) को 15 लाख रुपए में अशोक पवार और उसके भाई राजेश को मारने की सुपारी दी फोटो भी मोबाइल पर दी l इस काम के लिए राजेश ने अपने एक दोस्त के माध्यम से खरगौन मप्र से एक शूटर को बुलाया और दोनों बैतूल की दो होटलों में दो दिन रुके और रेकी की जिसके बाद 18 मार्च की रात को घटना को अंजाम दिया घटना के वक्त अशोक पवार अकेला ही दुकान पर था वरना दूसरा भाई राजेश भी मारा जाता lघटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गए उन्होंने अपने कपड़े भी बदल लिए और कपड़े और कट्टा छिपा दिया l रात में आरोपी राजेश गिरी ने महावत बाबा विलेश गिरी को फोन कर बताया कि काम हो गया है मिलने आ जाओ जिस समय आरोपी एक जगह इकट्ठा हुए तो पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया और इस आधार पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 118/25, धारा 103(1), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।वहीं हत्या करने वाला शूटर अभी फरार बताया जा रहा है पुलिस का दावा है कि वह जल्दी पकड़ा जाएगा पुलिस ने अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है l
