Toll News:बैतूल टोल प्लाजा पर कांग्रेस का हंगामा NHAI के खिलाफ नारेबाजी

बैतूल टोल प्लाजा पर कांग्रेस का हंगामा NHAI के खिलाफ नारेबाजी

oplus_0

बैतूल-भोपाल हाईवे पर गुरुवार से शुरू हुई टोल टैक्स वसूली के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शाहपुर के पास टोल पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बैतूल की ओर से रैली निकालते हुए शाहपुर के टोल पहुंचे। यहां उन्होंने NHAI के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। टोल पर धरना देकर करीब आधे घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम कर दिया।

अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचे एसडीओपी मयंक तिवारी, NHAI अधिकारी और टोल मैनेजर से बातचीत के बाद फिलहाल टोल वसूली रोक दी गई। इस दौरान वाहनों की आवाजाही चालू कराई गई प्रदर्शन में कांग्रेस ने मांग की है कि बैतूल से इटारसी तक सड़क निर्माण पूरा हो, ग्रामीण क्षेत्र के लिए सर्विस रोड बनाई जाए, हाईवे पर पौधारोपण और लाइट की व्यवस्था हो, टोल पर एंबुलेंस तैनात हो साथ ही जब तक सड़क पूरी तरह तैयार नहीं हो, टोल वसूली न की जाए प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागडरे ने किया। उनके साथ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, राहुल उइके, खनूजा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। विरोध के बाद कांग्रेसियों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर से मुलाकात के लिए बैतूल रवाना हुआ है।बता दें कि NHAI बैतूल से औबेदुल्लागंज तक फोरलेन सड़क बना रहा है। सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन टोल वसूली गुरुवार से शुरू कर दी गई थी। कांग्रेस के विरोध के बाद फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.