Betul News:ढोडरामोहार रेत डंप पर 20 -25 लोगों नें उपद्रव किया पुलिस मे हुई शिकायत घटना सीसी टीवी मे कैद
ढोडरामोहार रेत डंप पर 20 -25 लोगों नें उपद्रव किया पुलिस मे हुई शिकायत घटना सीसी टीवी मे कैद

5 मई भौरा बुधवार शाम लगभग 5.30 बजे कुछ लोगों नें एक राय होकर डोडरा मोहर के रेत डंप पर अचानक उपद्रव के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया. घटना सीसी टीवी मे कैद हो गई जिसमे स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है की लोग किस नियत से डंप मे पहुंचे प्रत्यक्षदर्रशियों ने बताया कि कार और मोटरसायकल से सवार होकर लगभग 20- 25 लोग रेत के डंप स्थिति कार्यालय (रेत नाका) पहुचे उनके हावभाव देख कर लग रहा था की वें लोग बहुत गुस्से मे किसी को मारपीट करने की नियत से यहां आये थे . बहुत ही गंदी और भद्दी मा -बहन गलियां देने लगे. कुछ वाहनों मे भी तोड़फोड़ भी उनके द्वारा की गईं . इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत बैतूल जिले की रेत ठेकेदार कम्पनी परम् डिस्टीब्यूटर के एक वरिष्ठ कर्मचारी नें शाहपुर थाना पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई है उन्होंने अपनी शिकायत मे बताया की दिनांक 04/06/25 की शाम करीब 05.30 बजे की बात है, मैं हमारे ढोडरामीहार रेत डंप के आफिस में काम कर रहा था तभी करीब 4 फोर व्हीलर गाडी एवं 3-4 टू व्हीलर गाडी से करीब 20-25 आदमी हमारे ढोडरामोहार रेत डंप के आफिस के बाहर आए और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे, मैंने आफिस की खिडकी से बाहर झांककर देखा तो शाहपुर निवासी अमित महतो मुझे मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगा जो मुझे सुनने में बुरी लगी और अमित महतो ने मुझे मा की गाली देते हुए कहा कि तुम लोग बाहर से आकर हमारे यहां खदान चला रहे हो,

हम यहां के लोकल आदमी हैं. तुमको यहां काम नहीं करने देंगे, इतना बोलकर अमित महतो ने उसके साथ लाए करीब 20-25 आदमियों को आफिस में तोड फोड करने और गाडियों में तोड फोड करने का आदेश दिया, मैंने आफिस की खिडकी से देखा कि अमित महतो, अंकित मालवीय, कुलदीप चौधरी, मनीष वर्मा, आयुश शुक्ला, पिंटा वर्मा, यश महतो, राहुल साहू, अभिषेक नायक, मुन्ना महतो, सन्नी नागले, टिंपु उर्फ मो. तहवीज, निखिल परसाई, रितिक मालवीय, राहुल साहू (मोतीढाना), विशाल चौरे (बांका खोदरी), सन्नी सराठे, आशीष शुक्ला, लक्की गुलबांके एवं अन्य लोग हमारे रेत डंप के आफिस में पत्थर बाजी करने लगे, आफिस के बाहर रखी कुर्सियां तोडने लगे, हमारी महिंद्रा बोलेरो नियो जीप, महिंद्रा बोलेरो जीप, महिंद्रा कैंपर पिक अप और जे.सी.बी. मशीन में तोड फोड करने लगे जिससे करीब 05-06 कुर्सियां टूट गई, महिंद्रा बोलेरो नियो जीप, महिंद्रा बोलेरो जीप, महिंद्रा कैंपर पिक अप और जे.सी.बी. मशीन के सारे कांच टूट गए और काफी नुकसान हो गया और सभी मिलकर हम लोगों को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देने लगे, कुछ देर बाद वे सभी आदमी टिंपू की अर्टिगा कार, आशीष शुक्ला की मारुति डिजायर कार, कमांडर जीप और ग्रे रंग की टियागो कार और करीब 3-4 मोटरसाईकल में बैठकर डंप से वापस चले गए और सभी ने हम लोगों को जाते जाते मां की गाली देते हुए धमकी दिए कि अब देखते है कि तुम रेत खदान कैसे चलाते हो, घटना के बाद से ही हमारे सारे कर्मचारी काफी डरे हुए हैं एवं हमारा काम भी प्रभावित हो रहा है, तोड फोट की घटना से हमारा करीब दो लाख से ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वहीं शाहपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना से पूर्व की रात ही डोडरामोहर डंप मे गोली चालन हुआ था, वह क्यों हुआ उसकी वजह क्या थीं यह तो कहना मुश्किल है लेकिन हल्ला यह था की अरशद और रिकु राठौर वापस रेत का काम करेंगे.. नहीं तो कोई और नहीं कर पायेगा. अंदाजा यही लगाया जा रहा है की इन दोनों सरकारी घोषित अवैध उत्तखन्नकर्ताओं को पुनः स्थापित करने के लिए कम्पनी पर दबाव बनाने का काम किया गया जिसमे नीरज नाम के व्यक्ति की संदिग्ध भूमिका बताई जा रहीं है. हालांकि बुधवार शाम हुई घटना अलग है क्योंकि यह पार्टी दोनों रेत चोरो को तुच्छ और हल्का समझती है. इसे रात की घटना मे भतीजे के गंभीर चोटिल हो जाने का प्रतिकार माना जा रहा है. किसी और को मिश्रा घोषित कर मिश्रा मिश्रा चिल्लाने से सब मिश्रित हो गया जबकि मिश्रा स्वयं घटना स्थल पर घंटे भर बाद पहुंचे और पांडे खुलकर सबके नजरो मे आ गये. शाहपुर के अधिसंख्य लोग पीड़ित है इन पाडे से. अरशद और रिकू सरकारी घोषित रेत खनिज के चोर है इन्हे कम्पनी भी काम देगी तो यह विधी विरुद्ध होगा पर पाडे है की मान नहीं रहा,पाडे है तो बाडे है. और तो मनीष वर्मा और विक्रम ठाकुर है ही है पाडे दो नंबर की सवारी कर रहा है. लोगों का कहना है नीरज किसी का सगा नहीं है और शाहपुर का नासूर है. बुधवार शाम वाले मामले मे जगजाहिर राजनीतिक हस्तक्षेप तो है ही किन्तु समझौते की अफवाह भी है. दोनों और से आरोप प्रत्यारोप जारी रहें बस पाडे का काम नहीं हो पाया.इस मामले मे पुलिस नें बताया की एक दिवस पूर्व वाले मामले मे fir दर्ज की गईं. बुधवार शाम वाले मामले मे जांच जारी है.
