Ips News:बैतूल आईपीएस अधिकारी निश्चल झारिया वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत
बैतूल आईपीएस अधिकारी निश्चल झारिया वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निश्चल झारिया को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में प्रोन्नति प्रदान की गई है। वर्तमान में झारिया बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जहाँ उनके नेतृत्व में जिले में लंबित एवं अनसुलझे जघन्य अपराधों की गहन विवेचना कर अनेक प्रकरणों का सफल अनावरण किया गया। उनके कार्यकाल में बैतूल जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक उत्तरदायी, त्वरित एवं जनकेन्द्रित बनाया गया है, जिससे जनसामान्य का विश्वास पुलिस पर और अधिक सुदृढ़ हुआ है। इससे पूर्व झारिया का जिला भोपाल में अपराध शाखा प्रभारी के रूप में कार्यकाल भी उल्लेखनीय रहा है, जहाँ उन्होंने संगठित अपराध, साइबर क्राइम तथा गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं नियंत्रण में निर्णायक भूमिका निभाई। निश्चल झारिया की इस उपलब्धि पर उनके सहकर्मियों, मित्रों एवं नागरिकों द्वारा बधाई प्रेषित की जा रही है।
