Illicit liquor News:मासूम चेहरों के पीछे अपराध की दुनिया: बैतूल में 63 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

मासूम चेहरों के पीछे अपराध की दुनिया: बैतूल में 63 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

ये मासूम दिखने वाले युवा नर्मदापुरम जिले से शराब लाकर बैतूल में अवैध रूप से बेचने वाले एक बड़े गिरोह से जुड़े हैं। ये युवा सम्मानित परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन आसान पैसा कमाने की लालच में अपराध की दुनिया में कदम रख चुके हैं। एक साल पहले भी ये मासूम सा दिखने वाले कुछ इनके साथी द्वारा शहर में काफिला निकाला था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की थी, लेकिन चेहरे पर मासूमियत देखकर इन्हें छोड़ दिया गया था। लेकिन अब ये फिर से अवैध धंधों में लिप्त पाए गए हैं। जिसमें ईशान का नाम सुर्खियां बटोर रहा है क्यों कि ये वही ईशान है जो इनकी गैग का कुख्यात शराब  ब्लैकर है जिस गाड़ी से अवैध शराब लाई जा रही थी आखिर क्यों गाड़ी मालिक को आरोपी नहीं बनाया गया! अगर आरोपी बनाया गया तो आबकारी विभाग ने जो प्रेस नोट जारी करवाया उसमें गाड़ी मालिक का नाम क्यों नहीं लिखा वही अगर बात करे इनकी गैग की तो जितने ये लोग मासूम दिख रहे हैं उसे कई ज़्यादा बदमाशी करने का शौक पाला है आखिर ये सब का मास्टर माइंट अभी गिरफ्त से दूर है ईशान को पकड़ ले तो इनके गिरोह का खुलासा हो जाएगा। मासूम से दिखने वाले  गैग के अन्य सदस्यों को आखिर कब गिरफ्तार किया जाएगा। बैतूल में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरेठा-घोड़ाडोंगरी रोड पर एक स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों, तनिष्क पिता स्व. कनिष्क नामदेव (निवासी राजेंद्र वार्ड) और नैतिक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बैतूल के रहने वाले हैं और इनके कब्जे से देशी व विदेशी ब्रांड की 7 पेटी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत वाहन सहित लगभग 4.5 लाख रुपये आंकी गई है।आबकारी विभाग को पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह संगठित रूप से काम कर रहा है। विभाग ने गिरोह के अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की योजना बना रहा है। हालांकि, सवाल उठ रहे हैं कि गाड़ी के मालिक को अभी तक आरोपी क्यों नहीं बनाया गया। आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चढ़ार को कॉल किया गया तो हमेशा की तरह फोन नहीं उठा जिसके चलते उनका पक्ष नहीं जान पाए हालांकि बैतूल जिले में बिक रही अवैध शराब को पकड़ने के लिए लगातार करवाई चल रही है वही कलेक्टर के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चढ़ार के निर्देशन में आबकारी वृत्त शाहपुर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी की। इस दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार (MP09CC 2727) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें अवैध शराब मिली। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक गौरव पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार देवांगन, पूजा मालवीय, आरक्षक सत्येंद्र सिकरवार, भगवंत बारस्कर, अक्षय हुरडे, पूजा शर्मा, कुसुम धुर्वे और होमगार्ड सैनिक सुनील, योगेश व विजय शामिल रहे।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.