Transfers News:मप्र में तबादला उद्योग पूरे शबाब पर जेल में बंद पटवारी का भी हुआ ट्रांसफर

मप्र में तबादला उद्योग पूरे शबाब पर जेल में बंद पटवारी का भी हुआ ट्रांसफर

श्योपुर।प्रदेश में एक बार फिर तबादला उद्योग सुर्खियों में है। श्योपुर जिले में बाढ़ राहत राशि में गड़बड़ी के मामले में जेल में बंद पटवारी का तबादला कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक निर्णयों की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, विजयपुर तहसील में पदस्थ पटवारी हेमंत मित्तल को बाढ़ राहत वितरण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्तमान में वे न्यायिक अभिरक्षा में हैं, लेकिन इसी बीच उनका तबादला बड़ौदा तहसील में कर दिया गया है। यह मामला सामने आते ही क्षेत्रीय प्रशासन और राज्य सरकार पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है। सवाल उठ रहे हैं कि जब अधिकारी जेल में है तो उसका तबादला किस प्रक्रिया के तहत हुआ?
क्या यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है या तबादलों के पीछे कोई संगठित तंत्र काम कर रहा है?

 

प्रदेश सरकार की ‘डबल इंजन सरकार’ पर तंज कसते हुए लोगों का कहना है कि जहाँ विकास की रफ्तार धीमी है, वहीं तबादला उद्योग डबल इंजन की रफ्तार से दौड़ रहा है।अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और क्या दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में गुम हो जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.