Betul News:झोपड़ी से आलीशान महल तक बैतूल का ड्राइवर बना रहस्यमयी करोड़पति”

झोपड़ी से आलीशान महल तक बैतूल का ड्राइवर बना रहस्यमयी करोड़पति”

जिले में इन दिनों चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा एक साधारण ड्राइवर का अचानक से मालामाल हो जाना है। कभी दिहाड़ी पर गाड़ियां चलाने वाला यह शख्स अब पोश मार्केट में दुकान, आलीशान मकान और लाखों की गाड़ियों का मालिक बन चुका है। लोग चौंक रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी संपत्ति उसने कहां से और कैसे बनाई? बताया जाता है कि यह व्यक्ति लंबे समय तक दूसरों की गाड़ी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। उसका पुराना घर आज भी बैतूल के एक मोहल्ले में झोपड़ीनुमा कुटिया है, जहां उसके परिवार के सदस्य अब भी झाड़ू बनाकर जीवनयापन करते हैं।लेकिन पिछले कुछ दिनों में उसके पास अचानक चार-चार गाड़ियां, एक महंगी मोबाइल शॉप और लाखों की कीमत वाला घर आ गया है।

 

स्थानीय लोगों की मानें तो यह व्यक्ति अक्सर गाड़ियां खरीदने के लिए नकद पैसे लेकर जाता है। बैंकिंग सिस्टम से बाहर इतनी भारी रकम खर्च करने पर लोगों की निगाहें उस पर और भी ज्यादा टिकी हुई हैं। इस अचानक आई दौलत ने लोगों के मन में कई सवाल क्या ड्राइवरी करके इतना पैसा कमाना संभव है? या फिर इसके पीछे दो नंबर का पैसा शामिल है? कहीं यह किसी को ब्लैकमेल करके तो नहीं कमा रहा? या फिर किसी बड़े गुप्त धंधे का हिस्सा है? जो लोग इस ड्राइवर को करीब से जानते हैं, उनके अनुसार उसकी लाइफ़स्टाइल में अचानक आई ये चमक-दमक बिल्कुल चौंकाने वाली है।समाज में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर एक साधारण ड्राइवर के पास इतना पैसा आया कहां से?बैतूल जैसे शांत जिले में एक ड्राइवर का इतनी तेजी से करोड़पति बन जाना लोगों के बीच लगातार सवाल खड़े कर रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.