Betul News:एक लाख से अधिक की चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक लाख से अधिक की चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी

बैतूल जिले में लगातार बढ़ रहे चोरी-चकारी और संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया द्वारा थानों को दिए गए विशेष निर्देशों के बाद कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। लोहे की सेंट्रिंग प्लेट्स और खिड़की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। दिनांक 19 अगस्त 2025 को सोनाघाटी हावीर वार्ड निवासी निर्मला यादव ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 08 अगस्त की रात उनके घर के परिसर से लोहे की सेंट्रिंग प्लेट्स और खिड़की चोरी हो गई है। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में टीम ने सक्रियता दिखाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनाघाटी इलाके के दो युवक चोरी में शामिल हैं। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध कबूल किया और बताया कि चुराया गया माल कबाड़ी महफूज उर्फ जेबी को बेच दिया गया है। पुलिस ने तुरंत दबिश देकर कबाड़ी को भी पकड़ लिया और उसके पास से चोरी का पूरा माल जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. शेख शब्बीर पिता शेख फरीद, निवासी सोनाघाटी, बैतूल
2. राजेश उर्फ लब्बा पिता मोतीलाल सोनेकर, निवासी सोनाघाटी, बैतूल
3. महफूज उर्फ जेबी पिता मेहमूद खान, निवासी आजाद वार्ड, टिकारी, बैतूल
15 नग लोहे की सेंट्रिंग प्लेट्स
01 लोहे की खिड़की फ्रेम
स्कूटी एक्टिवा घटना में उपयोग वाहन बरामदगी का अनुमानित मूल्य: ₹1,04,000/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नरेन्द्र उईके, प्रधान आरक्षक अभिजीत खलतकर, आरक्षक संदीप और आरक्षक विशाल राजपूत की टीम ने त्वरित व संगठित तरीके से काम करते हुए चोरी का पूरा नेटवर्क उजागर किया।
