Betul News:रेत से भरे ट्रैक्टर को नहीं छोड़ने पर मारपीट का लगाया आरोप! 

रेत से भरे ट्रैक्टर को नहीं छोड़ने पर मारपीट का लगाया आरोप! 

बैतूल। एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी कहावत सभी लोग सुनते आए हैं। वही बैतूल जिले में एक मामला सामने आया है जहां पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी ने शुक्रवार को अवैध रेत का परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा और रेत से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन ट्रैक्टर ड्राइवर द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाया इसके बाद मामला दर्ज कर करवाई पूर्ण की गई। तो वही ट्रैक्टर ड्राइवर शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एक लिखित शिकायत करता है की चौकी प्रभारी द्वारा मुझे रात भर लॉकअप में रखा और मेरे साथ मारपीट करी आखिर आवेदन देने के पीछे की मंशा क्या है। क्यों कि आवेदन करता अपने आवेदन में स्वयं का उल्लेख कम लेकिन किसी निजाम के नाम का उल्लेख बार बार कर रहा है आखिर वजह क्या यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन एक बात जरूर सामने आई है कि जिस पर आवेदक करता आरोप लगा रहा है या कहीं ना कहीं किसी के कहने पर पुलिस की छवि खराब तो नहीं कर रहे आखिर इस आवेदन करता के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है ऐसे कई अनगिनत कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.