Betul News:अपराध पर नकेल कसते ही चौकी प्रभारी बने निशाना!
अपराध पर नकेल कसते ही चौकी प्रभारी बने निशाना!

बैतूल।सारणी थाना क्षेत्र की पाथाखेड़ा चौकी बीते कुछ हफ़्तों से लगातार सुर्ख़ियों में है। वजह है—चौकी प्रभारी पर रोज़-रोज़ लगने वाले आरोप। शिकायतों का सिलसिला इतना बढ़ गया है कि हर दिन कोई न कोई आवेदन पुलिस अधिकारियों के पास इतना ही नहीं अख़बार की हैडलाइन तक बन जा रही है।
शिकायतों के सिलसिले मे कितनी सच्चाई?
सूत्र बताते हैं कि अब तक की शिकायतों में चौकी प्रभारी पर पक्षपात, दबाव बनाने और मनमानी जैसे आरोप शामिल हैं। दिलचस्प यह है कि अधिकतर शिकायतों की अब तक कोई ठोस पुष्टि नहीं हो पाई है।इलाके के जागरूक नागरिकों का कहना है कि चौकी प्रभारी की सख़्ती से अपराध और अवैध कारोबार पर अंकुश लगा है।पहले जहां असामाजिक तत्व बेख़ौफ़ घूमते थे, वहीं अब कार्रवाई के डर से दबे हैं। यही वजह है कि कुछ लोग चौकी प्रभारी पर रोज़ नए आरोप गढ़कर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं! अगर बात करें चौकी प्रभारी की तो बीते महीनों में चौकी प्रभारी के नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और चोरी जैसी गतिविधियों पर कई कड़ी कार्रवाई हुई। कई आरोपी जेल पहुँचे और इलाके में नियमित गश्त व दबिश से अवैध कारोबारियों की कमर टूटी। यही सख़्ती अब कुछ वर्गों को नागवार गुजर रही है। इसलिए हर एक दिन नए आरोपों के साथ बैतूल मुख्यालय पर शिकायतें हो रही है!
