Betul News:बीच बाजार ओपन क्लोज रनिंग खाकी की छांव में खड़िया का बेखौफ खेल!
बीच बाजार ओपन क्लोज रनिंग खाकी की छांव में खड़िया का बेखौफ खेल!
![]()
बैतूल।नगर में खुलेआम, बीच बाजार, कानून को ठेंगा दिखाते हुए सट्टे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। ओपन, क्लोज और रनिंग जैसे नामों से चर्चित इस जुए के खेल में जिस तरह से सब कुछ बेखौफ चल रहा है, उसने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि पूरे सिस्टम की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बल्कि खड़िया नामक सट्टेबाज़ की बेखौफ सल्तनत के लिए पहचाना जाने लगा है। हालात ऐसे हैं मानो पूरा सदर इलाका किसी अदृश्य गिरफ़्त में कैद हो चुका हो, जहां कानून की मौजूदगी केवल कागज़ों तक सीमित रह गई है।सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के मुताबिक, सदर में सट्टे का खेल अब चोरी-छिपे नहीं, बल्कि सिस्टम की नाक के नीचे खुलेआम संचालित हो रहा है। चर्चाओं में यह बात आम है कि यहां खड़िया की बिना इजाज़त न पत्ता हिलता है, न परिंदा पर मार सकता है।सट्टे के बढ़ते कारोबार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि युवा ही नहीं, बच्चे तक दिन-रात अंकों के जाल में फंसते जा रहे हैं। खड़िया नामक युवक के खाईवाल एजेंट हर गली-मोहल्ले में खुलेआम पर्चियां काटते नजर आते हैं। पट्टी काटने का यह अवैध नेटवर्क इतना मजबूत हो चुका है कि मानो पूरे सदर को अपनी गिरफ्त में ले चुका हो। खड़िया तो अपने मोबाइल पर ऑनलाइन काम कर रहा है सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अब खाईवालों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वे किसी कार्रवाई से डरते ही नहीं। सूत्र बताते हैं कि सट्टा खिलाने वाले का रुतबा ऐसा हो गया है कि सदर के बीच बाजार में खुलेआम सट्टा चला रहा है! आखिर चलाए भी क्यों नहीं किसी सफेद कॉलर वाले नेता का हाथ जो है।
