Betul News:आखिर रात में किस अधिकारी के लिए हो रही वसूली!

आखिर रात में किस अधिकारी के लिए हो रही वसूली!

बैतूल।हाइवे पर पुलिस द्वारा की जाने वाले वसूली पर एक बार फिर फोटो ओर वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो सोमवार रात का बताया जा रहा है। सोनाघाटी क्षेत्र में एक पुलिस लिखी कार से एक युवक वहां से गुजर रहे भेंड, बकरी और मवेशियों के ट्रक से एंट्री वसूल रहा था, वह हर एक ट्रक से पांच सौ रुपए ले रहा था। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर हमे भेजा है इसे पूर्व भी लगभग 2 माह पहले ऐसा ही एक वीडियो थाना कोतवाली में भेजा गया था लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा उक्त कार चालक को न तो तलाश किया गया और न ही उसके द्वारा की जाने वाले वसूली को लेकर कोई प्रतिक्रिया दी गई। इससे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठते हैं। डेढ़ वर्ष पहले खुली इस सोनाघाटी चौकी हाईवे पर पड़ रही घटनाओं को रोकने के लिए बनाई गई थी लेकिन अगर हाईवे पर ही इस तरह की अवैध वसूली हो रही है और पुलिस क इसकी जानकारी ना हो यह कैसे संभव है या यू कहा जा सकता है कि पुलिस अपना काम सही से नहीं कर रही वैसे भी चौकी के लिए ना तो कोई शराब दुकान दायरे में आती है और न ही कुछ और अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों के लिए गुंजाइश है। इसलिए क्षेत्र में ट्रकों से वसूली को लेकर अक्सर आरोप लगते हैं। बताया जाता है कि रेत के ट्रक से लेकर बकरी और मवेशियों के ट्रक से भी इसी तरह की वसूली की जाती है। हालांकि ये वाहन चालक किस के लिए वसूली करता है इसका तो पता पुलिस अधीक्षक को लगाना चाहिए वही पुलिस और उसकी चौकियों पर विशेष नजर और नियंत्रण नहीं तो बड़ा विवाद सामने आएगा। वैसे भी यदि कोई हिंदू संगठन तस्करी हो रही गौवंश न पकड़े तो हाइवे से गौवंश की तस्करी बड़े आराम से हो जाती है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.