IPL Betting News :सट्टे के सिक्सर लगते रहे और बैतूल पुलिस सिर्फ फील्डिंग करती रही!

बैतूल में आईपीएल खत्म होने को, लेकिन बुक्की अब भी पुलिस के हाथों से दूर!

सट्टे के सिक्सर लगते रहे और बैतूल पुलिस सिर्फ फील्डिंग करती रही!

बैतूल में आईपीएल खत्म होने को, लेकिन बुक्की अब भी पुलिस के हाथों से दूर!

 

बैतूल। आईपीएल अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है, लेकिन बैतूल में क्रिकेट सट्टे का स्कोर बोर्ड अब भी गर्म बताया जा रहा है। शहर में चर्चा है कि इस बार सट्टा कारोबार खूब फला-फूला, मगर पुलिस की पूरी टीम मिलकर भी किसी बड़े बुक्की को पवेलियन नहीं भेज पाई। यानी पकड़ नहीं पाई इतना ही नहीं सब को पता है कि आईपीएल का सट्टा कहा और कौन चला रहा है गंज और कोठी बाजार क्षेत्र में खुलेआम कुछ नामचीन लोगों के चर्चे हैं, जिन पर आईपीएल सट्टा खिलाने के आरोप लगते रहे हैं। मगर कार्रवाई का हाल ऐसा है कि छोटे खिलाड़ियों को पकड़कर प्रेस नोट जारी हो जाते हैं और बड़े चेहरे हर बार “मैच विनर” बनकर निकल जाते हैं।लोग तंज कस रहे हैं कि क्या पुलिस को सिर्फ छोटे “प्यादे” ही दिखाई देते हैं? क्योंकि जिन लोगों के नाम शहर भर में चर्चा में हैं, वहां तक कार्रवाई की गेंद पहुंच ही नहीं रही। चर्चा तो यहां तक है कि कुछ प्रभावशाली राजनीतिक संरक्षण के चलते बड़े सटोरियों पर हाथ डालने से बचा जा रहा है।बीते दिनों कोतवाली पुलिस ने एक छोटे स्तर के आरोपी को पकड़कर कार्रवाई जरूर दिखाई, लेकिन सवाल अब भी कायम है कि आखिर मुख्य सरगना कौन हैं और वे अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर क्यों हैं? शहर में यह भी कहा जा रहा है कि हेडलाइन बनाने वाली कार्रवाई तो हो रही है, लेकिन असली खेल खेलने वाले अब भी मैदान में डटे हैं।जनता के बीच यह नाराजगी भी सुनाई दे रही है कि जो लोग सट्टे और अवैध कारोबार की खबरें उजागर करते हैं, उन्हीं पर दबाव बनाने की कोशिशें शुरू हो जाती हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजिमी है।अब देखना यह है कि आईपीएल खत्म होने से पहले बैतूल पुलिस किसी बड़े सट्टा नेटवर्क पर “फुल टॉस” डालेगी या फिर पूरा सीजन सिर्फ छोटी विकेटों का जश्न मनाकर खत्म हो जाएगा।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.