Political News:बैतूल में कांग्रेस का “सोशल मीडिया वॉरियर्स” अभियान शुरू, युवाओं और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को मिलेगा बड़ा मंच

बैतूल में कांग्रेस का “सोशल मीडिया वॉरियर्स” अभियान शुरू, युवाओं और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स को मिलेगा बड़ा मंच

oplus_0

बैतूल,जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल एवं जिला कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को “सोशल मीडिया वॉरियर्स” अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।प्रेस वार्ता का शुभारंभ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नर्मदापुरम संभाग प्रभारी सुमीत गुगनानी ने किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान उन युवाओं, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और जागरूक नागरिकों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास है जो संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से ऐसे युवाओं को अवसर दिया जाएगा जो सोशल मीडिया के जरिए जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने, जनसरोकारों के मुद्दों को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहते हैं। चयनित प्रतिभागियों को उनकी योग्यता और क्षमता के अनुरूप संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएंगी तथा आवश्यकतानुसार विधिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

निर्धारित प्रक्रिया के तहत होगा चयन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अभियान के लिए एक विशेष गूगल फॉर्म जारी किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी 1 जून से 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 15 से 19 जून तक आवेदनों की स्क्रूटनी, 20 से 23 जून तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे और 30 जून तक चयन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

लोकतंत्र और संविधान की आवाज़ को मजबूत करने का प्रयास अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि “सोशल मीडिया वॉरियर्स” केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सकारात्मक, रचनात्मक और जागरूक आवाज़ों को एक मंच प्रदान करने की पहल है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच और सामाजिक सरोकारों को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : लवलेश राठौर

जिला कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश राठौर ने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक एवं रचनात्मक युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ऐसे युवाओं को आगे लाकर उनकी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा को जनहित की लड़ाई से जोड़ना चाहती है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

नई सोच और नई ऊर्जा को संगठन से जोड़ने की पहल

बैतूल ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार चौबे एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज आहूजा ने कहा कि यह अभियान केवल सदस्यता अभियान नहीं है, बल्कि नई सोच, नई प्रतिभाओं और नई ऊर्जा को संगठन से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे युवाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रवक्ता लवलेश राठौर, शहर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज आहूजा, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौबे, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी अनूप जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सोशल मीडिया वॉरियर्स” अभियान को कांग्रेस संगठन द्वारा डिजिटल युग में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसरोकारों के मुद्दों को मजबूत तरीके से उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.