Betul News:भास्कर मगरदे संस्कारों के पोस्टर बॉय ऑडियो के स्टार बने,भाषा ऐसी कि संस्कार भी कान बंद कर लें!
भास्कर मगरदे संस्कारों के पोस्टर बॉय ऑडियो के स्टार बने,भाषा ऐसी कि संस्कार भी कान बंद कर लें!

बैतूल।राजनीति में अक्सर नेताओं और पदाधिकारियों को जनता का आदर्श बताया जाता है। मंचों से संस्कार, अनुशासन, संस्कृति और सभ्यता के बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं। लेकिन जब सोशल मीडिया पर कोई कथित ऑडियो वायरल हो जाए और उसमें सुनाई देने वाली भाषा ही संस्कारों की परिभाषा बदलती नजर आए, तो जनता को भी थोड़ा भ्रम होना स्वाभाविक है।इन दिनों जिले में एक कथित वायरल ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि ऑडियो में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे की आवाज है। ऑडियो में जिस प्रकार की कथित भाषा सुनाई दे रही है, वह कम से कम सार्वजनिक जीवन में बैठे किसी जिम्मेदार व्यक्ति से अपेक्षित नहीं मानी जा सकती। हालांकि इस ऑडियो की अनोखा सच न्यूज पोर्टल पुष्टि नहीं करता लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि किस तरह एक युवक को भद्दी भद्दी गालिया दे रहा है।दिलचस्प बात यह है कि भाजपा राजनीतिक दल अक्सर अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं। लेकिन जब ऐसे कथित ऑडियो सामने आते हैं, तो जनता यह सोचने पर मजबूर हो जाती है कि आखिर प्रशिक्षण शिविरों में भाषण दिए जाते हैं या फिर शब्दों के नए-नए प्रयोग सिखाए जाते हैं? किस तरह लोगो से बात करना है उनको गलिया दो क्यों कि सत्ता अपनी है वैसे भास्कर मगरदे जब से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बने थे तब से अपने आप को विधायक समझ बैठे थे क्यों कि इनका ये पहला मामला नहीं है कई ऐसे मामले है जहां ये अपने पद का फायदा उठाना नहीं भूले। अब देखना होगा कि ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा के बड़े बड़े नेता जो माइक पर अनुशासन के लबे-लबे भाषण देते हैं क्या कार्रवाई करते हैं।
