Political News :मैनेजमेंट गुरु कहलाने वाले के दावे धरे रह गए, जनता ने अपना मेनेजमेंट दिखा दिया!

दतिया उपचुनाव का संदेश लोकतंत्र में सबसे बड़ी रणनीति जनता का भरोसा है, बाकी सब चुनावी चर्चा

मैनेजमेंट गुरु कहलाने वाले के दावे धरे रह गए, जनता ने अपना मेनेजमेंट दिखा दिया!

दतिया उपचुनाव का संदेश लोकतंत्र में सबसे बड़ी रणनीति जनता का भरोसा है, बाकी सब चुनावी चर्चा

Oplus_16908288

दतिया। मैनेजमेंट की बैठकों में लाखों हिसाब लिखे गए,जीत के कितने ही ख्वाब लिखे गए।लेकिन जब जनता ने अपने वोट की ताकत दिखाई,तब सारे मैनेजमेंट गुरु के फ़ॉर्मूले एक तरफ़ धरे रह गए,चुनावी मौसम आते ही एक शब्द सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा तो मैनेजमेंट गुरु का हर कोई गुणगान करता है, कोई रणनीति का, तो कोई चुनावी गणित को जीत की चाबी बताता है। लेकिन दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने एक बार फिर याद दिला दिया कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी मैनेजमेंट टीम जनता होती है।मतदान से पहले दावों का बाज़ार गर्म रहता है। आंकड़े गढ़े जाते हैं, समीकरण जोड़े जाते हैं और जीत के अनुमान पूरे आत्मविश्वास के साथ पेश किए जाते हैं। लेकिन मतगणना का दिन अक्सर यह बता देता है कि चुनावी गणित की आख़िरी पंक्ति मतदाता ही लिखता है। मैनेजमेंट गुरु कहलाने वाले नहीं दतिया का जनसंदेश यही कहता दिखाई दिया कि जनता चाहे तो महीनों की रणनीति कुछ घंटों में बदल सकती है। मैनेजमेंट गुरु कहलाने वाले का मेनेजमेंट बिगाड़ दिया चुनावी प्रबंधन अपनी जगह महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन मतदाता का फैसला उससे कहीं अधिक प्रभावी होता है। लोकतंत्र में आख़िरी मुहर किसी वार रूम, सलाहकार या रणनीतिकार की नहीं, मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले नागरिक की होती है।यह परिणाम केवल हार-जीत की कहानी नहीं, बल्कि लोकतंत्र के मूल सिद्धांत की याद भी है जनता का विश्वास सबसे बड़ा जनसंदेश होता है। चुनावी दावों की उम्र मतगणना तक होती है, जबकि जनता का फैसला इतिहास का हिस्सा बन जाता है।दतिया उपचुनाव ने फिर साबित कर दिया कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा मैनेजमेंट जनता का वोट है। जब मतदाता अपना निर्णय सुना देता है, तब बड़े-बड़े दावे, चर्चाएं और समीकरण परिणामों के सामने छोटे पड़ जाते हैं।पत्रकारिता का दायित्व किसी दल या व्यक्ति का पक्ष लेना नहीं, बल्कि जनता के सामने तथ्य और परिणाम रखना है। दतिया उपचुनाव ने यही संदेश दिया है कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा जादू जनता के वोट का होता है, और जब जनता अपना फैसला सुना देती है तो बड़े-बड़े राजनीतिक दावे और समीकरण भी बदल जाते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.