Betul News:₹60 हजार का हिसाब अटका, विधायक से सवाल पेमेंट कब होगा?
₹60 हजार का हिसाब अटका, विधायक से सवाल पेमेंट कब होगा?

बैतूल। राजनीति में बड़े-बड़े वादे, जनता के बड़े-बड़े सवाल और अब सोशल मीडिया पर सामने आया ₹60 हजार का छोटा-सा हिसाब घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक से जुड़े कथित बकाया भुगतान को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।सुब्रत बिस्वास पेट्रोल पंप संचालक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिए आरोप लगाया है कि उसका करीब ₹60 हजार का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। पोस्ट में लिखा गया है राजा भाई पम्प का पेमेंट का क्या हुआ गंगा चाची जी… जादा पेमेंट नहीं है 60000/- करवा दो।” पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि राशि को लेकर करीब एक साल से हिसाब-किताब की बात चल रही है।अब सवाल यह है कि जब मामला सिर्फ ₹60 हजार का बताया जा रहा है, तो हिसाब की फाइल आखिर इतनी लंबी कैसे हो गई? मामला इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल घोड़ाडोंगरी विधानसभा की निर्वाचित विधायक से जुड़ा है। अब चर्चा यह है कि ₹60 हजार का हिसाब आखिर किस टेबल पर अटका है और भुगतान की तारीख कैलेंडर में कब आएगी?सोशल मीडिया पर उठे सवाल ने राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा छेड़ दी है। वैसे अगर कहा जाए तो जनता के कामों के लिए समय-सीमा तय करने वाली राजनीति में अगर ₹60 हजार के भुगतान की तारीख ही तय नहीं हो पा रही, तो सवाल उठना लाजिमी है हिसाब घर पर होगा या पेमेंट भी कभी होगा?फिलहाल सोशल मीडिया पर ₹60 हजार का यह हिसाब चर्चा में है और लोगों की नजर इसी बात पर है कि पेमेंट होगा, हिसाब होगा या फिर सवाल ही सोशल मीडिया पर घूमता रहेगा?
