Betul News:शिक्षा के नाम पर बच्चो की जान से कर रहे खिलवाड़  जर्जर स्कूल भवन में कक्षा संचालित कर 

शिक्षा के नाम पर बच्चो की जान से कर रहे खिलवाड़  जर्जर स्कूल भवन में कक्षा संचालित कर 

दामजीपुरा/बैतूल जिले के बाहुल्य आदिवासी अंचल में इन दिनों सरकारी स्कूल भवनों की हालत बहुत ही कंडम होती जा रही है। जहा विभागी अधिकारी भी देखना उचित नहीं समझ रहे।स्कूल भवनों की हालत इन दिनों ऐसी हो गए हैं की स्कूल भवन की छत जगह-जगह से गिर रही है,तो कही दीवाल तक नहीं है।ऐसा ही मामला भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत डूलारिया के केकड़िया खुर्द के प्राथमिक शाला का जहा प्राथमिक शाला भवन की हालत कई सालो से जर्जर हो चुकी है। स्कूल की छत से प्लास्टर गिरने लगा है, जिससे कभी भी गंभीर स्कूली बच्चो के साथ हादसा हो सकता है।पर जवाब दार अधिकारी भी मौन बने हुए।ग्रामीण पलेश इरपाचे, मिथुन परते ने बताया कि स्कूल के एक बरामदे में पहली से आठवीं तक कक्षाएं संचालित किया जा रहा है।लेकिन जिस स्कूल भवनों के बरामदे में यह कक्षाएं संचालित की जा रही है वह पूर्ण तरीके से क्षतिग्रस्त हो चुका है।बारिश के दिनों में यहां पर बच्चों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,पर इस भवनों को विभागि अधिकारी आना तो दूर देखना भी उचित नहीं समझ रहे।ग्रामीणों का कहना है की गांव के ग्रामीण और शिक्षक कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। लेकिन अभी तक के स्कूल भवन को लेकर विभागि अधिकारी में जु तक नहीं रेंग रही है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की विभागी अधिकारी को बड़ी जनहोनी का इंतजार है।इस मामले को लेकर ग्रामीणों का कहना है की स्कूल भवनों का जल्द से जल्द मरम्मत कार्य करवाए जाने की मांग कलेक्टर से की है।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.