Betul News:प्रदेश सरकार में बैतूल का कद है छोटा!
प्रदेश सरकार में बैतूल का कद है छोटा!

मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में बैतूल जिला अहम भूमि का निभाता है। यह मिथक अभी तक बरकरार है। जिस प्रकार 2018 के चुनाव में कांग्रेस विधायक बैतूल से जीते थे तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी लेकिन इस बार भाजपा के विधायक की जीत हुई तो प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ फिर से स्थापित हुई है। अभी भाजपा की सरकार प्रदेश में होने के बावजूद भी बैतूल जिले के विधायकों को अपनी बात मनवाने के लिए लेटर पैड का सहारा लेना पड़ रहा है जब सत्ता में अपनी ही सरकार बैठी है तो विधायकों को लेटर पैड देकर विनती करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है आखिर प्रदेश सरकार में बैतूल का कद है इतना छोटा है कि बैतूल के विधायकों की सुनवाई इतनी लेट और लेटर पैड से विनती करने पर ही हो रही है। वही एक बात बैतूल में चर्चा का विषय है की आखिर मुलताई थाना प्रभारी जो की लगातार विवादों में होने के बावजूद उसे ना तो लाइन किया गया नहीं उस पर किसी भी प्रकार से कोई कार्रवाई की गई लेकिन जो थाना प्रभारी के कार्यकाल में घटना न होने के बावजूद करवाई कर लाइन कर देना यह बात लोगों के लिए एक चर्चा का विषय बना हुआ है।
