Betul News:ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे युवक, 4 लाख कीमत सोने की अंगूठियां लेकर फ़रार, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंचे युवक, 4 लाख कीमत सोने की अंगूठियां लेकर फ़रार, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

बगडोना। बैतूल जिले के बगडोना में शातिराना अंदाज में ग्राहक बनकर एक ज्वेलरी दुकान में पहुँचे 2 युवकों ने पहले चांदी का सामान खरीदा और बाद में सोने की अंगूठी का पैकेट लेकर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब चार लाख रुपए बताई जा रही है। घटना सुबह 11 बजे की है, लेकिन इसका खुलासा रूटीन में दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर रविवार शाम को हुआ है। घटना के बाद सारणी टीआई और पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे। इस वारदात के बाद सारणी क्षेत्र के सराफा व्यवसायियों में भय व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बगडोना में मनय ज्वेलर्स नामक दुकान पर सुबह 10.30 बजे के लगभग 2 युवक समान खरीदने पहुंचे थे। तब दुकान के संचालक लोकेश सोनी की गैर मौजूदगी में उनकी माता और कर्मचारी थे। दोनों युवकों ने पहले चांदी के लॉकेट दिखाने को कहा। जानकारी के अनुसार बगडोना के मनय ज्वेलर्स में दो बदमाशो ने दिन दहाड़े सोने की अंगूठी के पैकेट जेब में डालकर फरार हो गए। जिसका बाजार मूल्य लगभग चार से पांच लाख है । दुकान संचालक लोकेश सोनी ने बताया कि आज दुकान पर उनकी मम्मी और कर्मचारी थे। सुबह करीब 10 बजे दो युवक ग्राहक बनकर आए। उन्होंने पहले चांदी का ताबीज खरीदा और चले गए वापस दूसरी बार आकर उन्होंने चांदी के लॉकेट का भी नगद भुगतान किया। इसके बाद शातिराना अंदाज में चकमा देकर अंगूठी का पैकट जेब में डालकर रफूचक्कर हो गए। उन्हें घटना का पता उस समय लगा, जब शाम को 6 बजे रोजाना की तरह सीसीटीवी कैमरा चेक किया। इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस भी ज्वेलरी दुकान पहुंच गई थीं।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की सुराग में जुटी पुलिस सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। हुलिए के आधार पर दुकान में सोने की अंगुठियां का पैकेट चुराने वालों की तलाशी की जा रही है। उन्होंने बतौया अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर लिया गया हैं।
